गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में जब भीषण आग लगी, तब वहां परफॉर्मेंस दे रहीं डांसर क्रिस्टीना के पति का कहना है कि उनकी पत्नी गहरे सदमे में हैं. इस क्लब में आग लगने की वजह से 25 लोग जिंदा जल गए थे. अभी आग लगने की असली वजह पता नहीं चल पाई है. पूरे अग्निकांड की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें यह भी जांचा जाएगा कि आग लगने की वजह क्या थी.
क्या बोले डांसर के पति
एनडीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में डांसर के पति क्रिस्टीना के पति मिखाइल बुकान के हवाले से लिखा है, कि उनकी पत्नी पिछले छह दिनों से ठीक से सो नहीं पाई है. उन्होंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है, और इमोशनल रूप से टूटने की वजह से उनका वजन पांच किलो कम हो गया है. वह लगातार रोती रहती हैं.
यह भी पढ़ें : लूथरा ब्रदर्स कैसे आएंगे भारत और थाईलैंड से लाने में कितना लगेगा समय? जानें आरोपियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया
अपने परिवार के लिए मुश्किल समय बताते हुए डांसर के पति ने कहा, ‘उनकी जिंदगी पूरी तरह से तबाह हो गई है. क्लब में आग लगने की वजह से 25 लोगों की मौत बेशक हुई है. लेकिन मेरी पत्नी तो जिंदा रहते हुए भी मरी हुई हैं.’
अब तक 60 बयान दर्ज
गोवा पुलिस इस मामले में अब तक 60 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. 12 दिसंबर को गोवा पुलिस ने क्रिस्टीना का बयान भी दर्ज किया था.
थाइलैंड की जेल में ही बंद हैं लूथरा ब्रदर्स
इस क्लब के मालिक दिल्ली के रहने वाले सौरभ और गौरव लूथरा हैं. दोनों ही आग लगने के एक घंटे बाद ही थाइलैंड की टिकट बुक करवाकर फुकेट भाग गए थे. इसके बाद सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया. इसके बाद लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया. अभी उन्हें भारत नहीं लाया जा सका है. अभी दोनों भाई थाइलैंड की जेल में ही बंद हैं. दोनों के प्रत्यर्पण के लिए भारतीय अधिकारियों की टीम वहां पहुंची हुई है. अगले एक-दो दिनों में उन्हें भारत लाए जाने की संभावना है. गिरफ्तारी से बचने के लिए लूथरा ब्रदर्स ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका भी दाखिल की थी, लेकिन उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया.
यह भी पढ़ें : Exclusive: गोवा के नाइट क्लब की जमीन लूथरा ब्रदर्स की नहीं, सिविल कोर्ट में असली मालिकों संग चल रहा केस
कितनी गिरफ्तारी?
क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह और राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर की पुलिस रिमांड की अवधि खत्म हो गई हैं. उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाना है. क्लब के पार्टनर अजय गुप्ता को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था. अजय गुप्ता बीमारी का बहाना करके अस्पताल में भर्ती हो गया था. उसे अस्पताल से ही गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उसे सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
संबंधित खबरें
LIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
5 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
7 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
8 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
11 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines