गोवा के जिस नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी, उसके मालिकों को आज थाइलैंड से दिल्ली वापस लाया जा रहा है. आग लगने के बाद दोनों मालिक सौरभ लूथरा और गौरव गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए थे. अब दोनों को वहां से पकड़कर भारत लाया जा रहा है. दोनों भाइयों की बैंकॉक एयरपोर्ट पर चेक इन करते तस्वीर भी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लूथरा ब्रदर्स को इंडिगो की फ्लाइट से लाया जा रहा है. यह फ्लाइट दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
आग लगने के बाद दोनों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए थे. गोवा पुलिस की एक टीम उन्हें हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पहुंच गई है. गोवा पुलिस की तरफ से कुल 7 पुलिस कर्मी कस्टडी लेने के लिए आए हैं. इनमें एक IPS रैंक के अधिकारी, दो इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल शामिल हैं.
दिल्ली आने के बाद दोनों भाइयों को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से गोवा पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेगी.
ऐसे थाइलैंड में दबोचे गए थे
भारत के अनुरोध के बाद, थाईलैंड पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को पिछले सप्ताह फुकेट में उनके होटल से हिरासत में लिया था. भारत सरकार ने दोनों भाइयों का पासपोर्ट रद्द किया था. इसके साथ ही दोनों के खिलाफ इंटरपोल के जरिए ब्लू नोटिस जारी किया गया था. पासपोर्ट रद्द होने की वजह से भारतीय दूतावास ने उनके लिए दो इमरजेंसी ट्रेवल सर्टिफिकेट जारी किए हैं.
यह भी पढ़ें : गोवा क्लब आग : होटल से निकले बाहर, फिर… : फुकेट में लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने कैसे दबोचा?
पुलिस ने यह भी बताया कि लूथरा ब्रदर्स के वकीलों की टीम भी थाईलैंड पहुंच गई है. वकीलों टीम ने इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में दोनों भाइयों से मुलाकात की.
25 लोग जल गए थे जिंदा
गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आग लगने की वजह से 25 लोग जिंदा चल गए थे. जिनकी मौत हुई, उनमें ज्यादातर कर्मचारी थे और कुछ टूरिस्ट. अभी पूरे अग्निकांड की जांच की जा रही है. जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद आग लगने की वजह पता चल पाएगी.
यह भी पढ़ें : छह दिन से सोई नहीं, रोती रहती हैं, घर से नहीं निकलतीं – गोवा क्लब में आग के वक्त परफॉर्म कर रहीं डांसर का पति
अब तक क्या कार्रवाई
गोवा पुलिस इस मामले में अब तक 60 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह और राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को पहले ही गिरफ्तर कर लिया गया था. इसके बाद क्लब के पार्टनर अजय गुप्ता को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था. अजय गुप्ता बीमारी का बहाना करके अस्पताल में भर्ती हो गया था. उसे अस्पताल से ही गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उसे सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
पुलिस अभी सातवें आरोपी सुरिंदर कुमार खोसला को ढूंढ़ रही है. खोसला ने बीइंग जीएस हॉस्पिटैलिटी गोवा अरपोरा एलएलपी नाम की फर्म के साथ साल 2023 में लीज साइन की थी, इसके तहत ही क्लब चल रहा था. माना जा रहा है कि खोसला देश से बाहर है.
संबंधित खबरें
अर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
19 mins agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
22 mins agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 hr agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
4 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
5 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
5 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
5 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines