Goa hotel manager drowns her wife: गोवा के एक लग्जरी होटल के मैनेजर को उसकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, शुक्रवार को मैनेजर Gaurav Katiyar ने पुलिस को यह बताया था कि बीच पर घुमने के दौरान वह दोनों तेज लहरों में बह गए। वह तो किसी तरह बच निकल आया लेकिन उसकी पत्नी Diksha Gangawar की डुबने से मौत हो गई है।
लोगों ने देखा, केवल गौरव की आया था
पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय गौरव साउथ गोवा के नामी होटल Courtyard by Marriott at Colva में मैनेजर है। गौरव के अनुसार वह दीक्षा के साथ Canacona के Cabo de Rama बीच पर गया था, जब उसके साथ यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी खंगालना शुरू की। इसके अलावा घटना के समय वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में एक बात निकलकर आई की लोगों ने दोनों को लहरों के बीच देखा था लेकिन थोड़ी देर बाद केवल गौरव ही बाहर निकलकर आया।
घुमाने के बहाने बीच पर लेकर गया
गोवा पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती पूछताछ में गौरव ने छानबीन में सहयोग नहीं किया। जब उसके साथ सख्ती की गई तो वह टूट गया और उसने हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार दीक्षा को उस पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक था। इसी बात पर दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे। अकसर इस मुद्दे पर दोनों की बहस होती और नौबत मार पिटाई तक पहुंच जाती थी। इस घरेलू कलह से तंग आकर उसने दीक्षा को ठिकाने लगाने की सोची और वारदात के दिन उसे घुमाने के बहाने बीच पर लेकर गया। जहां उसे डुबोकर मार दिया और पूरे मामले को हादसे का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार दोनों की शादी को अभी एक साल ही बीते हैं।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
1 hr ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
1 hr agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
3 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
4 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
6 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
16 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines