Goa CM Pramod Sawant big reveal: गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में हुए भयानक अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ा खुलासा किया. क्लब के अग्निकांड में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री सावंत के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि वीकेंड पर नाइट क्लब में डांस फ्लोर पर उमड़ी भीड़ में से किसी ने जोश में आकर बिजली के पटाखे फोड़े, जिससे आग लगी. गौरतलब है कि सुबह सबसे पहले पता लगा था कि सिलेंडर फटने से आग लगी है, लेकिन लोग इस वजह को मानने से इनकार कर रहे थे. इसी बीच अरपोरा नाइट क्लब के नाइट कांड में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: तंग रास्ता, डांस फ्लोर पर भीड़ और ताड़ के पत्ते… गोवा के नाइट क्लब में कैसे हुई 25 लोगों की मौत?
एसडीआरएफ फंड से घायलों को मिलेंगे 50,000 रुपये
एसडीआरएफ फंड से घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. सरकार मृतकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए पूरी सहायता करेगी.कुछ लोग बाहर आ गए, लेकिन कुछ नहीं आ सके, जिसके कारण उनकी जान चली गई. मामले की पूरी जांच की जा रही है और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मिल जाएगी. कुछ लोगों को आज ही निलंबित कर दिया जाएगा, संबंधित अधिकारियों को भी दंडित किया जाएगा.
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के मुताबिक नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के बाद रोमियो लेन के एक और क्लब को सील किया गया है. सरकार किसी भी अवैध नाइट क्लब को बढ़ावा नहीं देगी. वहीं, गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा, “गिरफ्तार किए गए लोगों में राजीव मोदक, मुख्य महाप्रबंधक; विवेक सिंह, महाप्रबंधक; राजवीर सिंघानिया, बार मैनेजर; और प्रियांशु ठाकुर, गेट मैनेजर शामिल हैं… मालिकों, सौरव लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
क्लब के चार पदाधिकारी गिरफ्तार, मालिकों पर एफआईआर
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के मुताबिक नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के बाद रोमियो लेन के एक और क्लब को सील किया गया है. सरकार किसी भी अवैध नाइट क्लब को बढ़ावा नहीं देगी.
वहीं, गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा, “गिरफ्तार किए गए लोगों में राजीव मोदक, मुख्य महाप्रबंधक; विवेक सिंह, महाप्रबंधक; राजवीर सिंघानिया, बार मैनेजर; और प्रियांशु ठाकुर, गेट मैनेजर शामिल हैं… मालिकों, सौरव लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: किचन में भाग रहे थे लोग, रास्ते में ही फंसे… और फिर : चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा खौफनाक मंजर
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
52 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines