---विज्ञापन---

किचन में भाग रहे थे लोग, रास्ते में ही फंसे… और फिर : चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा खौफनाक मंजर

गोवा क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हुई है. अभी आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है.

---विज्ञापन---

गोवा के क्लब में लगी आग में 25 लोगों की जान चली गई. आग डांस फ्लोर से शुरू हुई थी. आग से बचने के लिए लोग नीचे की मंजिल पर बनी किचन की ओर भागने लगे. लेकिन भगदड़ की वजह से वे रास्ते में फंस गए और दम घुटने से मौत हो गई. हालांकि, कुछ लोग भागने में कामयाब रहे. चश्मदीदों ने बताया कि आग रात करीब एक बजे लगी थी. उस समय क्लब में करीब 100 लोग मौजूद थे.

‘Birch By Romeo Lane’ नाम का यह क्लब पणजी से करीब 25 किलोमीट दूर अर्पोरा गांव में स्थित है.

---विज्ञापन---

हैदराबाद की फातिमा शेख भी उन लोगों में शामिल थीं, जो उस वक्त क्लब में मौजूद थे. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने फातिमा शेख के हवाले से लिखा है कि आग लगने पर हम भागकर बाहर आ गए थे. जब पीछे मुड़कर देखा तो पूरी इमारत को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था.

यह भी पढ़ें : चल रहा था डांस, झूम रहे थे लोग, अचानक जलने लगी छत : क्या ये VIDEO गोवा क्लब आग का है?

---विज्ञापन---

ताड़ के पत्तों से हुई भीषण आग

फातिमा शेख ने बताया, “जैसे ही आग की लपटें उठना शुरू हुईं, अचानक भगदड़ मच गई. हम क्लब से बाहर भागे. कुछ पर्यटक नीचे की ओर भागने लगे. लेकिन ये लोग रास्ते में अन्य स्टाफ के साथ वहीं फंस गए. कई लोग क्लब से भागने में सफल रहे. बाहर निकलने के बाद देखा कि पूरी इमारत आग की लपटों में घिरी हुई थी.”

साथ ही फातिमा ने बताया कि क्लब में ताड़ के पत्तों से कुछ कामचलाऊ स्ट्रेक्चर बनाए हुए थे. इन पत्तों ने आसानी से आग पकड़ ली. जिसकी वजह से यह आग और भीषण हो गई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : कैब ड्राइवर की लापरवाही दिल्ली के डॉ. अवनीश के लिए बनी जीवनदान, गोवा में Birch क्लब में जाने की थी तैयारी

संकरा रास्ता बना बाधा

क्लब अर्पोरा नदी पर बना हुआ है. क्लब की एंट्री और एग्जिट का रास्ता बिल्कुल संकरा बना हुआ है. क्लब में जाने के लिए मैन रोड से संकरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है. इसकी वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच पाईं. उन गाड़ियों को वहां से करीब चार सौ मीटर दूर खड़ा करना पड़ा. इसकी वजह से आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल हुई.

---विज्ञापन---

कैसे लगी आग?

पुलिस ने बताया कि अभी आग लगने की वजह नहीं पता चल पाई है. शुरुआत में आग की वजह गैस सिलिंडर ब्लास्ट माना जा रहा था, लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने कोई धमाका नहीं सुना. यह भी संभावना जताई जा रही है कि कहीं आग सेलिब्रेशन के लिए रखे पटाखों या अन्य सामान की वजह से तो नहीं लगी है. इस एंगल से भी जांच की जा रही है.

First published on: Dec 07, 2025 05:03 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola