---विज्ञापन---

देश

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान, श्रीलंका की तुलना में कहां खड़ा है भारत? सरकार ने इसलिए खारिज की रिपोर्ट

Global Hunger Index 2023 India Pakistan Srilanka Ranking: ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट जारी हो चुकी है। इसमें भारत की स्थिति पिछले वर्ष तुलना में और खराब हो गई है।

Global Hunger Index 2023 India Pakistan Srilanka Ranking: ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट जारी हो चुकी है। इसमें भारत की स्थिति पिछले वर्ष तुलना में और खराब हो गई है। 125 देशों की इस रिपोर्ट में भारत 111वें स्थान पर आ गया है। वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार बाल कुपोषण की स्थिति भी खराब है। ये फिलहाल 18.7 फीसदी है। बता दें कि 2022 में भारत 107वें स्थान पर था।

पड़ोसी देशों से भी पिछड़ा भारत

12 अक्टूबर को जारी हुए इस इंडेक्स में भारत का स्कोर 28.7 फीसदी है जो ये दर्शाता है कि भूख और भुखमरी की स्थिति कितनी भयावह है। गौरतलब है कि हंगर इंडेक्स वैश्विक, क्षेत्रीय और देश के स्तर पर भुखमरी को मापने का एक टूल है। इंडेक्स के अनुसार भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे हैं। वहीं ये सभी देश भारत से आगे हैं। इस बार की रिपोर्ट में श्रीलंका 60वें, पाकिस्तान 102वे, बांग्लादेश 81वें और नेपाल 69वें स्थान पर हैं। वहीं भारत 111वें स्थान पर हैं। इंडेक्स के अनुसार भारत की स्थिति पिछले साल की तुलना में और खराब हुई है।

---विज्ञापन---

सरकार ने खारिज की रिपोर्ट

वहीं रिपोर्ट जारी होने के बाद महिला और बाल विकास मंत्रालय का बयान सामने आया है। सरकार ने इसे मापने के पैमाने पर ही सवाल उठा दिया है। मंत्रालय ने कहा कि यह भारत की वास्तविक स्थिति को नहीं बताता है। इसमें कई कमियां हैं। सरकार ने बताया कि इस रिपोर्ट के लिए काम में लिये जाने वाले 4 संकेतकों में से 3 संकेतक बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े हैं। अतः ये पूरी आबादी के स्वास्थ्य को नहीं बता सकते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2023 07:50 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola