हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'शर्मिंदा हूं, खुद को आईने में भी नहीं देख सकती': CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की ने मांगी माफी

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है. यह माफी वीडियो PM मोदी के उस संदेश के कुछ ही घंटों बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने युवाओं को माफ करने और सही राह दिखाने की अपील की थी.

विज्ञापन

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे देश से माफी मांगी है. वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की काफी भावुक नजर आ रही है और अपने किए पर पछतावा जता रही है. वीडियो में लड़की ने दावा किया है कि उसकी उम्र महज 15 साल है. उसने कहा, ‘प्रदर्शन के दौरान मैं कुछ लोगों के बहकावे में आ गई थी और मैंने प्रधानमंत्री जी के खिलाफ बहुत सी गलत बातें कह दीं. मैंने जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं है. मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, शर्मिंदा हूं, खुद को आईने में भी नहीं देख सकती. यह मेरी पहली और आखिरी गलती है, प्लीज मुझे माफ कर दीजिए.’

हैदराबाद पुलिस के एक्शन के बाद Meta की सफाई, जानिए FIR दर्ज होने पर कंपनी ने क्या कहा

नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर हुई थी FIR

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में नोएडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी. नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इस तरह की बयानबाजी से संवैधानिक पद की गरिमा प्रभावित हुई है और इससे जनशांति भंग हो सकती है.

विज्ञापन

PM मोदी ने की थी माफ करने की अपील

लड़की का यह माफीनामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो संदेश के कुछ ही घंटों बाद आया है. पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा था कि बच्चों या युवाओं से गलतियां हो जाती हैं, लेकिन उन्हें सजा देने या अदालतों के चक्कर लगवाने के बजाय सही रास्ता दिखाना समाज का फर्ज है. पीएम ने स्पष्ट किया था कि वह अपशब्द कहने वालों को माफ करना चाहते हैं और देशवासियों से भी अपील की कि वे गुस्से की जगह समझदारी से काम लें.

AAP-सपा और भीम आर्मी पर बड़ा एक्शन, तीनों राजनीतिक दलों पर FIR दर्ज, CJP के संसद मार्च में हिंसा भड़काने के आरोप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola