Crime News: हैदराबाद में एक छात्रा के इंस्टाग्राम फ्रेंड की हैवानियत सामने आई है। पीड़िता के मुताबिक उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने उसे होटल के कमरे में 20 दिनों तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान पीड़िता के इंस्टाग्राम फ्रेंड ने उसके साथ बार-बार रेप किया। अंत में लड़की ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, तब जाकर पुलिस ने पीड़िता को होटल के कमरे से मुक्त कराया।
हैदराबाद पुलिस की SHE टीम ने तेलंगाना के भैंसा शहर स्थित नारायणगुड़ा के होटल से पीड़िता को मुक्त कराया है। 20 दिनों तक होटल में बंद रही पीड़िता ने व्हाट्स ऐप पर अपने पैरेंट्स से करेंट लोकेशन शेयर किया था, तब जाकर उन्हें पता चला कि पीड़िता होटल में कैद है।
ये भी पढ़ेंः रेप केस में कोर्ट का बड़ा फैसला; आरोपी को मिली मौत की सजा, नाबालिग से की थी दरिंदगी
पुलिस के मुताबिक SHE टीम को पीड़िता के परिजनों की ओर से शिकायत मिली थी। परिजनों ने टीम को बताया था कि उनकी बेटी ने उन्हें कॉल किया था, और बताया कि उसके एक इंस्टाग्राम दोस्त ने उसे ट्रैप कर लिया, जिसने पहले उसे धमकाया और हैदराबाद आने के लिए मजबूर किया। हैदराबाद पहुंचने के बाद इंस्टाग्राम फ्रेंड ने पीड़िता को होटल में बंद कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 20 दिनों से होटल के कमरे में बंद है।
परिजनों की शिकायत पर SHE टीम ने तत्काल पीड़िता को लोकेट कर लिया और नारायणगुड़ा पहुंचकर होटल के कमरे से पीड़िता को छुड़ा लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 127(4) और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के साथ बार-बार रेप करने और गलत तरीके से रोकने के आरोप में आरोपी के खिलाफ नारायणगुड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ है।
एक अन्य मामले में SHE टीम को हैदराबाद की एक प्रतिष्ठित एकेडमी की छात्रा से व्हाट्स ऐप के माध्यम से शिकायत मिली थी। जिसमें छात्रा ने कहा था कि उसके कुछ सहपाठियों द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। शिकायत में कहा गया था कि छात्रों का ये समूह उसे चिढ़ाता है, गलत इशारे और अश्लील टिप्पणियाँ करता है। मामले की पूरी जाँच के बाद SHE टीम ने आरोपियों के खिलाफ पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 79 आर/डब्ल्यू 3(5) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
SHE टीम्स, तेलंगाना पुलिस की एक शाखा है, जो महिलाओं की सुरक्षा और उत्पीड़न से जुड़े मामले पर काम करती है।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
21 mins ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
3 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
3 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
4 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines