कर्नाटक में Zika Virus का पहला मामला सामने आया, 5 साल की बच्ची की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ZIKA VIRUS

Karnataka Zika Virus: कर्नाटक में एक 5 साल की बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। पुणे के लैब से मिली रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। बच्ची के परिजन को एहतियाती उपाय करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने कहा, “राज्य में यह पहला मामला है और सरकार बहुत सावधानी से स्थिति की निगरानी कर रही है। हमारा विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

पुणे में भी मिला था जीका वारयरस का केस

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में पुणे के बावधन क्षेत्र में एक 67 वर्षीय व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाया गया था। शख्स नासिक का रहने वाला था और 6 नवंबर को पुणे आया था।

16 नवंबर को वह बुखार, खांसी, जोड़ों में दर्द और थकान के साथ जहांगीर अस्पताल आया और 18 नवंबर को एक प्राइवेट लैब में जीका का पता चला। स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि मरीज की हालत ठीक है। उसे कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा, “महाराष्ट्र में जीका वायरस का एक मामला सामने आया। बावधन पुणे शहर में एक 67 वर्षीय व्यक्ति रोगी पाया गया, वह मूल रूप से नासिक का रहने वाला है और 6 नवंबर को पुणे आया था। 22 अक्टूबर को उन्होंने सूरत की यात्रा की थी। 30 नवंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने उनमें जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि की थी।”

विज्ञापन

क्या है जीका वायरस

बता दें कि भविष्य के प्रकोप को कम करने के लिए पुणे शहर में ज़िका वायरस का एक एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण किया जा रहा है। जीका वायरस (ZIKV) रोग (ZVD) को ब्राजील में 2016 के प्रकोप के बाद की महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमारियों में से एक माना जाता है।

मुख्य रूप से एडीज मच्छर के वायरस के कारण होता है, जो दिन के दौरान काटता है। इस बीमारी के लक्षणों में हल्का बुखार, चकत्ते, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, अस्वस्थता या सिरदर्द शामिल है।

विज्ञापन

1947 में युगांडा में ज़िका वन में इसकी खोज के बाद से अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत द्वीप समूह से ZVD के कई मामलों ​​की सूचना मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ