Viral Video: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी से मिलने के बाद भावुक हुई लड़की

RAHUL GANDHI

नई दिल्ली: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक लड़की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिलने के बाद भावुक हो गई। लड़की राहुल गांधी को देखकर अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई और खुशी से रोने लगी। इस दौरान राहुल गांधी ने लड़की को गले लगाया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल गांधी की ये यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक जाएगी। फिलहाल, उनकी यात्रा केरल से गुजर रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी से लोगों के मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इससे पहले एक छोटी बच्ची को सैंडल पहनाने में मदद करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा के 18वें दिन की शुरुआत बुधवार को केरल से हुई। राहुल गांधी के साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उनके साथ आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक लड़की राहुल गांधी के नजदीक पहुंची और उन्हें देखकर रोने लगी। बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा आज उनके निर्वाचन क्षेत्र वायनाड पहुंचेगी।

विज्ञापन

बता दें कि 3,570 किमी लंबी यात्रा 150 दिनों बाद श्रीनगर में खत्म होगी। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 10 सितंबर को राहुल गांधी की ये यात्रा केरल पहुंची थी। केरल में 450 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की ये यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ