Ghaziabad Uttar Pradesh News: छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़े की खबरें आए दिन आती रहती हैं। कई बार तो इतनी मामूली बात पर लोग किसी की हत्या तक कर देते हैं जिसपर विश्वास करना कठिन हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के अंकुर विहार थाना क्षेत्र से आया है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की यह घटना इतनी शर्मनाक है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। यहां जूठी प्लेट कपड़े से टच हो जाने पर एक वेटर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद वेटर के शव को झाड़ियों में फेंक दिया। वेटर की उम्र 26 साल थी और उसका नाम पंकज था।
यहां एक सगाई समारोह में 26 साल का एक वेटर लोगों को खाना खिला रहा था। उसने सोचा भी नहीं होगा कि इस दौरान उसकी जान भी चली जाएगी। घटना के बाद आज पुलिस ने आरोपी बैंक्वेट हॉल के संचालक और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जंगल में वेटर को अधमरे हालत में फेंका गया था जहां तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें-Telangana CM: तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्डी, भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी सीएम
पूछताछ में जुटी पुलिस
घटना 18 नवंबर की है। पुलिस उस दिन से ही तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सगाई समारोह के दौरान पंकज पूरे मन से अपने काम में जुटा हुआ था। इस दौरान अचानक शादी में आए मेहमान और उनके दो दोस्तों से जूठी प्लेट टच हो गई। इस वजह से वे आगबबूला हो गए और पंकज की पिटाई करने लगे। तीनों ने मिलकर उसे जमीन पर पटक दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों सो पूछताछ कर रही है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-Explainer: यूएई में पुतिन के भव्य स्वागत का वीडियो वायरल, अमेरिका को झटका, क्या है इसकी वजह?
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
53 mins agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
1 hr agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
9 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
10 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
12 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
14 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines