Telangana CM: तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्डी, भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी सीएम

Revanth Reddy Swearing-in Ceremony: रेवंत रेड्डी के साथ 11 मंत्री भी शपथ लेंगे। तेलंगाना बनने के बाद राज्य में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। रेवंत रेड्डी इससे पहले राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष थे।

Telangana CM oath Ceremony

Telangana CM oath Ceremony: तेलंगाना विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद सीएम पद का नाम भी तय हो गया है। रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। आज राजधानी हैदराबाद में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें भाग लेने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता हैदराबाद पहुंच चुके हैं। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता हैदराबाद पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कांग्रेस नेताओं का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। राज्य की सभी 119 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 64 सीटें मिली हैं। वहीं बीआरेस को 39 सीटों पर जीत मिली है जबकि बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

11 मंत्री भी ले सकते हैं आज शपथ

मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ 11 मंत्री भी शपथ लेंगे। तेलंगाना बनने के बाद राज्य में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। रेवंत रेड्डी इससे पहले राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक INDIA गठबंधन के नेताओं को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है। शपथ ग्रहण दोपहर एक बजे एलबी स्टेडियम में होगा। इसें करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

क्या कहा डीके शिवकुमार और दीपेंद्र हुड्डा ने

विज्ञापन

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार ने कहा कि “मैं तेलंगाना की जनता को धन्यवाद करता हूं, हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें पूरा करेंगे…” वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डाने कहा, “तेलंगाना में जो कांग्रेस की प्रचंड जीत हुई है उसके लिए मैं सभी तेलंगानावासियों को बधाई देता हूं, ये जीत कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जीत है, ये जीत सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रेवंत रेड्डी के संघर्ष की जीत है। हमें पूरा विश्वास है कि आज तेलंगाना के इतिहास में एक नया अध्याय होगा। हम नई सरकार को शुमकामनाएं देते हैं कि तेलंगाना देश में विकास के रास्ते पर सबसे आगे पहुंचे।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ