Passport Mobile Van in 13 Districts: पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर लगाने के बावजूद पासपोर्ट आसानी से नहीं मिलता है। हालांकि उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पासपोर्ट बनवाना अब आसान हो सकता है। यूपी में मोबाइल वैन की शुरुआत हो चुकी है। यह मोबाइल वैन सूबे के 13 जिलों में लोगों के घर पहुंचकर पासपोर्ट बनाएगी।
मोबाइल वैन को मिली हरी झंडी
IFS ऑफिसर अनुज स्वरूप ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखा दी है। इस वैन से पासपोर्ट टीम लोगों के घर जाकर पासपोर्ट का आवेदन लेगी और पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को बार-बार पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गाजियाबाद और उसके आसपास के जिलों में यह सुविधा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के रूट-किराया तय, बुकिंग के लिए ये नियम लागू
किन जिलों में मिलेगी सुविधा?
गाजियाबाद के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में मोबाइल वैन चलाने का फैसला किया है। इस लिस्ट में गाजियाबाद के अलावा अलीगढ़, आगरा, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली और सहारनपुर का नाम शामिल है। पहले गाजियाबाद में इस पहल का ट्रायल लिया जाएगा। वहीं ट्रायल सफल होने के बाद इन्हें बाकी के सभी शहरों में अप्लाई किया जाएगा।
कैसे काम करेगी मोबाइल वैन?
मोबाइल वैन गाजियाबाद रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के क्षेत्राधिकार में आने वाले लोगों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराएगी। अधिकारियों का कहना है कि जिस जिले से पासपोर्ट बनाने के ज्यादा आवेदन मिलेंगे, वहां मोबाइल वैन भेजी जाएगी। उस जिले में पासपोर्ट की मांग कम होने के बाद मोबाइल वैन को दूसरे जिले में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
मोबाइल वैन में क्या-क्या रहेगा?
मोबाइल वैन में पासपोर्ट बनाने वाली टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा वैन में कंप्यूटर, स्कैनर और प्रिंटर जैसी सभी जरूरी चीजें रहेंगी। अब सवाल यह है कि मोबाइल वैन आपके शहर में है, इसकी जानकारी आपको कैसे मिलेगी? बता दें कि मोबाइल वैन में अनाउंसमेंट सिस्टम रहेगा। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए लोगों को उनके शहर में मोबाइल वैन होने की सूचना दी जाएगी। इससे लोग आसानी से पासपोर्ट बनवा सकेंगे।
भूलकर भी न करें ये गलती
पासपोर्ट का आवेदन करते समय लोग अक्सर जल्दबाजी में कुछ गलतियां कर देते हैं। हालांकि मोबाइल वैन में पासपोर्ट बनवाते समय सभी जानकारी सही से भरें। ऐसे में अगर कोई गलती होगी, तो आपका पासपोर्ट फंस सकता है। इस गलती को ठीक करने के लिए आपको गाजियाबाद जाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- विदेश में बसने का मौका! घर खरीदने पर नागरिकता दे रहा दुनिया का ये खूबसूरत देश
संबंधित खबरें
भारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
18 mins agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
1 hr agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
2 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
2 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
3 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
4 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines