अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के रूट-किराया तय, बुकिंग के लिए ये नियम लागू

Helicopter Service: बाबा विश्वनाथ की नगरी से रामनगरी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। राजस एयरोस्पोर्ट्स इसका संचालन करने वाली है। कंपनी ने इसका किराया भी तय कर दिया है। पढ़िए कितने रुपये में होगी हेलीकॉप्टर की सवारी?

kashi ayodhya helicopter service

Helicopter Service: रामनगरी में राम के दर्शन करना अब आसान होने जा रहा है। बाबा विश्वनाथ की नगरी से रामनगरी के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू होने वाली है। इसके बाद सफर में लगने वाला समय बहुत कम हो जाएगा। कंपनी राजस एयरोस्पोर्ट्स इसका संचालन करने जा रही है। जिसके लिए वाराणसी से अयोध्या के बीच लगने वाला किराया भी तय किया जा चुका है। राम मंदिर के दर्शन भी इस हेलीकॉप्टर से कर सकते हैं।

राम मंदिर के हवाई दर्शन

बाबा विश्वनाथ की नगरी से रामनगरी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, इस सेवा के लिए कंपनी ने वाराणसी से अयोध्या के बीच 18388 रुपये किराया तय किया है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि राम मंदिर के हवाई दर्शन के साथ-साथ आगरा-मथुरा से ये हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी बुकिंग के के लिए पहले आओ पहले पाओं वाली स्कीम है।

कितना होगा किराया?

राममंदिर हवाई दर्शन का किराया 4130 रुपये देना होगा। वहीं आगरा से अयोध्या 45135 रुपये, मथुरा से अयोध्या 45135, गोरखपुर से अयोध्या 13373 रुपये, लखनऊ से अयोध्या 15045 रुपये और प्रयागराज से अयोध्या का किराया 16717 रुपये रखा गया है। हेलीकॉप्टर में एक बार में 5 यात्रियों को ले जाया जा सकता है। इस दौरान हर यात्री के पास अधिकतम पांच किलो तक का सामान हो सकता है। इससे ज्यादा वजन नहीं ले जा सकते हैं।

धर्म की नगरी काशी से राम की नगरी अयोध्या तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए सरकार कई कोशिशें कर रही है। इसके लिए पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में अंतरराज्यीय बस अड्डा यानी ISBT की सौगात दी थी। जिससे आसानी से अयोध्या पहुंचा जा सके। अब इस हेलीकॉप्टर सेवा से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ