Ghaziabad News: नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के मुख्य प्रोजेक्ट दिल्ली सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर के पूरे ट्रैक पर रविवार को पहली बार नमो भारत ट्रेन का हाई स्पीड ट्रायल किया गया। नमो भारत ट्रेन ने पूरे कॉरिडोर के 82 किलोमीटर लंबे ट्रैक की दूरी समय सारणीबद्ध एक घंटे से भी कम समय में पूरी कर ली।
मेरठ मेट्रो भी दौड़ी नमो भारत ट्रेन के साथ
NCRTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, हाई स्पीड ट्रायल के दौरान मेरठ मेट्रो भी नमो भारत ट्रेन के साथ चल रही थी। इस ट्रायल में नमो भारत ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया गया। ट्रायल के दौरान नमो भारत ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकी और पूरे शेड्यूल का पालन किया। ट्रेन ने सफलतापूर्वक 1 घंटे से भी कम समय में 82 किलोमीटर की यह दूरी तय की है। बताया गया कि नमो भारत कॉरिडोर पर दुनिया में पहली बार आधुनिक ETCS लेवल 3 हाइब्रिड सिग्नल सिस्टम को इंस्टॉल किया गया है। बिना किसी बाधा के, नमो भारत ट्रेन ने पूरा ट्रायल सफलतापूर्वक किया है।
जुलाई माह में हो सकता है पूरे ट्रैक पर संचालन
बता दें कि फिलहाल न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। इस कॉरिडोर पर न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक और मेरठ साउथ से मोदीपुरम स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन के नियमित संचालन की तैयारी भी अंतिम चरण में चल रही है। इसके अलावा, मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम स्टेशन तक मेरठ मेट्रो का भी ट्रायल रन चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई माह में पूरे ट्रैक पर नमो भारत ट्रेन का यात्रियों के लिए संचालन हो सकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
28 mins agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
3 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
4 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
4 hrs agoLIVE: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
4 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
11 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
12 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines