'NEET प्रोटेस्ट में Gen Z को किया गया गुमराह', इस्तीफे के बाद पहली बार CJP आंदोलन पर बोले धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्री पद उनके लिए कभी व्यक्तिगत प्राथमिकता नहीं रहा.

Dharmendra Pradhan 2

NEET-UG पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट और उसकी वजह से शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है. इस बीच झारखंड में भी पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है, जिससे सरकार और छात्रों के बीच विवाद की खाई बढ़ती जा रही है. जेन जी (Gen Z) युवाओं के प्रोटेस्ट पर अब धर्मेंद्र प्रधान ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस्तीफे के बाद पहली बार छात्र आंदोलन पर बोलने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीट पेपर लीक के मुद्दे पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कुछ लोगों ने युवा पीढ़ी को गुमराह करने की कोशिश की.

विज्ञापन

इस्तीफे पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?

भुवनेश्वर स्थित जीएम यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में हर साल करीब दो करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं. पिछले 10 वर्षों में करीब 20 करोड़ बच्चे देश की आबादी का हिस्सा बने हैं. उन्होंने कहा कि यही युवा भारत की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाएंगे और देश को ‘विश्व गुरु’ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्री पद उनके लिए कभी व्यक्तिगत प्राथमिकता नहीं रहा.

विज्ञापन

नवीन पटनायक पर क्यों भड़के प्रधान?

अपने संबोधन के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (BJD) अध्यक्ष नवीन पटनायक पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेडी कार्यकर्ताओं के विरोध और उनके खिलाफ लगाए गए ‘धर्मेंद्र प्रधान गो बैक’ के नारों से वह परेशान नहीं हैं. खुद को किसान का बेटा बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वापस जाने के लिए कहा जाएगा, तब भी वह लौटकर आएंगे.

विज्ञापन

नवीन पटनायक पर लगाया ये आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि नवीन पटनायक युवाओं को उनके खिलाफ प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे ओडिशा की जनता को शर्मिंदा होना पड़े. उन्होंने याद दिलाया कि करीब 12 साल पहले भगवान जगन्नाथ और मां समलेश्वरी के आशीर्वाद से वह केंद्र सरकार में मंत्री बने थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ