Aaj Ki Taaza Khabar: हरिद्वार में SDRF ने कांवर यात्रा के दौरान 21 कांवरियों को गंगा में डूबने से बचाया

Aaj Ki Taaza Khabar: अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है और 28 अगस्त को ‘छड़ी मुबारक’ के साथ यात्रा का समापन होगा. जम्मू-कश्मीर में 9 से 11 अगस्त तक भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट है. स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर 9 से 16 अगस्त तक CISF की गहन जांच होगी.

Breaking News 1.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar : अमरनाथ यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. अब 28 अगस्त को सिर्फ ‘छड़ी मुबारक’ को पहलगाम के रास्ते ले जाया जाएगा और इसी के साथ इस साल की अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 9 से 11 अगस्त के बीच भारी बारिश और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. 9 से 16 अगस्त तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर CISF यात्रियों की गहन जांच करेगी.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य से चार नई हवाई सेवाओं की शुरुआत की.

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी श्री विजयपुरम के फ्लैग पॉइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने आज आपातकाल के दौरान हिरासत में लिए गए 325 लोगों को ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान’ से सम्मानित किया.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SDRF ने कांवर यात्रा के दौरान 21 कांवरियों को गंगा में डूबने से बचाया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पवित्र गंगाजल लेने के लिए हजारों की संख्या में कांवरिये प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर एकत्र हुए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के बयान पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ‘रबर स्टैंप’ कहे जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अनाप-शनाप बयान देते हैं और पहले उन्हें अपने दल की स्थिति देखनी चाहिए कि उनका दल कैसे चल रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 10 अगस्त को प्रस्तावित एक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 10 अगस्त को प्रस्तावित एक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया। यह कार्यक्रम उमर खालिद की पुस्तक पर चर्चा के लिए आयोजित किया जाना था। इस आयोजन का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जेएनयू इकाई ने कड़ा विरोध किया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल नवीन को ईडी डायरेक्टर के पद पर एक साल का सेवा विस्तार मिला है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी छात्र तिरंगा लेकर फ्लैशलाइट विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरविंद केजरीवाल, आतिशी और वाल्मीकि नाइक AAP के वरिष्ठ नेताओं के साथ पणजी के आजाद मैदान में सेव करापुर प्रदर्शनकारियों से मिले

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किसी समझौते की उम्मीद कर रहे अमेरिका को ईरान ने दिया झटका, अराघची ने कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि फिलहाल अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है. हालांकि मध्यस्थता कर रहे दलों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है; लेकिन उन्होंने जोड़ा कि इसे वे बातचीत नहीं मानते. अराघची ने कहा कि मध्यस्थ देश अभी भी फिर से बातचीत के लिए जमीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अराघची के अनुसार जब तक इस्लामाबाद समझौते के MoU के उल्लंघनों को दूर नहीं किया जाता तब तक बातचीत शुरू होने की संभावना नहीं है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लें- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव है और यह देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा देता है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MP के बदनावर में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुडुचेरी में गृह मंत्री अमित शाह 'हर घर तिरंगा यात्रा' कार्यक्रम में शामिल हुए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जिन्होंने खून बहाया उनका अंजाम बुरा हुआ… ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ‘सिंदूर आर्मी महा-ब्लड डोनेशन यात्रा अभियान के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई वीरता, अब रक्तदान अभियान दिखा रहा संवेदना. किसी सैनिक को रक्त की कमी से संघर्ष न करना पड़े. राजनाथ ने कहा कि जिन्होंने खून बहाया उनका अंजाम बुरा हुआ.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेठी: बसपा नेता शशिकांत तिवारी पर जानलेवा हमला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेठी में बसपा नेता और पूर्व प्रत्याशी के पति शशिकांत तिवारी पर बाइक सवार मुंह पर गमछा बांधे बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. वह बाल-बाल बच गए. उन्होंने विधायक राकेश प्रताप सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 12वें अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस में शामिल हुए सम्राट चौधरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में गांधी मैदान के पास बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ में 12वें अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस और चौथे राष्ट्रीय अंगदान दिवस के मौके पर आयोजित राज्य-स्तरीय शपथ और सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FCRA बिल पर कल ऑल पार्टी मीटिंग- खरगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में कहा कि FCRA बिल का तो हम विरोध करने वाले हैं. इसके अलावा हम कल ऑल पार्टी मीटिंग बुलाकर फैसला लेंगे. परिसीमन बिल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हम किसी का हाथ नहीं बांध सकते हैं और दूसरों के विचार को भी रोक नहीं सकते हैं. मगर हमारी स्थिति साफ है कि दल के लोग जो मिलकर फैसला लेंगे, उसी के तहत हम चलेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल के मलप्पुरम अवैध विस्फोटक मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: * NIA ने मुख्य साजिशकर्ता हैरिस टीए को किया गिरफ्तार।

* गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हुई।

* जांच में सामने आया कि हैरिस अवैध विस्फोटकों की खरीद और सप्लाई की साजिश में शामिल था।

* यह मामला 89,600 विस्फोटक स्टिक और 10,500 शॉक ट्यूब (NONEL) की बड़ी खेप की बरामदगी से जुड़ा है।

* फरवरी 2026 में केरल पुलिस ने मलप्पुरम में एक ट्रक से यह खेप बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

* बाद में NIA ने जांच अपने हाथ में लेकर तीन राज्यों में 19 ठिकानों पर छापेमारी की और साजिश से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की।

* NIA का कहना है कि अवैध विस्फोटकों की खरीद, सप्लाई और पूरे नेटवर्क की साजिश की जांच अभी जारी है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC-JSSC Reform Manch की बड़ी मांगें

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच JPSC-JSSC Reform Manch ने परीक्षाओं के रद्दीकरण से लेकर CBI-ED जांच और भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार की मांग की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ह्यूमन इंटेलिजेंस के साथ-साथ पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मदद ले रही है. इस बार FRS और इंफ्रारेड कैमरों के साथ साथ अभिज्ञान ऐप का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

अभिज्ञान ऐप के माध्यम से लोगों की बायोमेट्रिक पहचान होगी. फिंगर प्रिंट के माध्यम से तमाम जानकारी मिल सकेगी. इसके अलावा लाल किला और उसके आस-पास 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, तीन की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रविवार सुबह तकरीबन दो बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे कांवड़ियों को टक्कर मारी जिसमें तीन कावड़ियों की मौत हो गई है जबकि एक घायल हुआ है. सरहिंद जीटी रोड पर दादा मोटर्स के पास ये हादसा हुआ.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई: डायरेक्टर शकील नूरानी यौन उत्पीड़न के केस में गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फिल्म जोरू का गुलाम और कई पुरानी हिंदी फिल्मों में डायरेक्शन दे चुके डायरेक्टर शकील नूरानी को मुंबई की मालवानी पुलिस ने यौन उत्पीड़न के केस में गिरफ्तार किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयराम महतो विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो JPSC और JSSC में भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन एवं उनके मांगों के समर्थन में रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं. उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की.

जयराम महतो ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में वह स्वयं भी शामिल होंगे., उनकी पार्टी ने भी छात्रों के विधानसभा मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया है. जयराम महतो के उपवास और विधानसभा मार्च में शामिल होने के ऐलान से छात्र आंदोलन को समर्थन दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुडुचेरी पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुडुचेरी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " 'प्रेसिडेंट कलर' किसी भी अनुशासित बल के इतिहास में सबसे गर्व का पल होता है। पुडुचेरी पुलिस बल में भले ही 5000 से कम कर्मी हों, लेकिन आप इस क्षेत्र की आंतरिक सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करते हैं और साथ ही इसकी आध्यात्मिक विरासत को भी बनाए रखते हैं। यह सम्मान आपको केवल किसी आधिकारिक आदेश या फ़ाइल के ज़रिए नहीं मिला है; बल्कि आपने इसे अपनी कड़ी मेहनत, वीरता, सेवा और समर्पण से हासिल किया है।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप, कुछ मकानों में दरारें पड़ीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के नासिक में हल्का भूकंप आने के बाद कई इलाकों में झटके महसूस किए गए जिससे जिले के कुछ स्थानों पर मकानों में दरारें पड़ गईं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शनिवार रात 10 बजे नासिक में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद रविवार सुबह पांच बजकर 33 मिनट पर 3.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, भूकंपीय गतिविधि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास हाटगढ़ पर्वत श्रृंखला के निकट भनवड इलाके में पांच किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई।

नासिक शहर के कुछ हिस्सों के अलावा जिले की सुरगाणा, कलवण, देवला, चांदवड, पेठ, दिंडोरी एवं निफाड तहसीलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सुरगाणा तहसील के भादर और दिंडोरी तहसील के नानाशी में कुछ मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि इलाके में बांधों का भी निरीक्षण किया गया, लेकिन उनमें कोई नुकसान नहीं पाया गया।

जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कहा, ‘‘लोगों को डरने की जरूरत नहीं है और न ही उन्हें किसी अफवाह पर विश्वास करना चाहिए। हालांकि, सभी को सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतनी चाहिए।’’

इससे पहले जिले में 25 से 28 जुलाई के बीच और छह अगस्त को भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:लखनऊ: हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत, CM योगी हुए शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई मंत्री और नेता शामिल हुए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में गाय और भैंस, दोनों तरह के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. ‘मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन’ के फैसले के बाद, नई दरें 11 अगस्त, 2026 से लागू होंगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डिंडोरी जिले में बारिश के कारण नर्मदा का बड़ा पुल डूबा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डिंडोरी जिले में लगातार तेज बारिश के कारण नर्मदा का बड़ा पुल डूब गया है. नर्मदा तटों के किनारे बने मकानों को खाली करवा कर अन्य जगह लोगों को शिफ्ट किया गया है. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,नगर परिषद की टीम सभी जगह तैनात की गई हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इमरजेंसी के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को सम्मानित करेगी बंगाल सरकार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल सरकार इमरजेंसी के दौरान हिरासत में लिए गए 325 लोगों को ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान’ से सम्मानित करेगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी के नेतृत्व में आज से शुरू होगी तिरंगा यात्रा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी आज से ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान का शुभारंभ राजधानी लखनऊ से करेगी. आज मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आंदोलनकारी छात्रों से आज फिर बात करेगी झारखंड सरकार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड सरकार आज फिर से आंदोलनकारी छात्रों से बात करेगी. मीटिंग 12 बजे हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ