गौतम अदानी अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, लुई वुइटन के चीफ को छोड़ा पीछे

Gautam Adani
विज्ञापन

नई दिल्ली: अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 137.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अदानी ने लुई वीटन के चीफ अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है। अब रैंकिंग में अदानी अब सिर्फ एलोन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे हैं।

अभी पढ़ें – महाराष्ट्र: कमाल राशिद खान को मलाड पुलिस ने किया अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी कुल 91.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ 11 वें स्थान पर हैं। यह पहली बार है कि जब कोई एशियाई व्यक्ति ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है।

एलोन मस्क और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति वर्तमान में 251 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 153 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। अदानी पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं और अदानी समूह में ऊर्जा, बंदरगाह और रसद, खनन और संसाधन, गैस, रक्षा और एयरोस्पेस और हवाईअड्डे शामिल हैं।

विज्ञापन

अदानी समूह भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह के बाद तीसरा सबसे बड़ा समूह है। अदानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियां अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदानी पावर, अदानी टोटल गैस और अदानी ट्रांसमिशन हैं।

पिछले 5 वर्षों में अदानी एंटरप्राइजेज ने नए क्षेत्रों में भारी निवेश किया है जिसमें हवाई अड्डे, सीमेंट, कॉपर रिफाइनिंग, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, पेट्रोकेमिकल रिफाइनिंग, सड़क और सौर सेल निर्माण शामिल हैं। बताया जाता है कि अदानी ग्रुप टेलीकॉम क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

हाल ही में अदानी ग्रुप ने ओडिशा में एक 4.1 एमटीपीए एकीकृत एल्यूमिना रिफाइनरी और 30 एमटीपीए लौह अयस्क बेनीफिकेशन संयंत्र स्थापित करने की भी घोषणा की, जिसकी लागत 580 अरब रुपये से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ