Vinod Shantilal Adani: बिजनेसमैन और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद शांतिलाल अडानी सबसे अमीर एनआरआई बन गए हैं। IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक,स विनोद शांतिलाल अदानी सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में भी छठे नंबर पर हैं। विनोद शांतिलाल अडाणी की कुल संपत्ति 1.69 लाख करोड़ है।
अभी पढ़ें – ‘बिहार को धोखा देकर लालू की गोद में बैठ गए, क्या ऐसे…’, नीतीश कुमार पर अमित शाह का निशाना
इस साल 94 एनआरआई ने सबसे अमीर भारतीयों की सूची में जगह बनाई है। विनोद शांतिलाल अडानी जहां सबसे अमीर एनआरआई के रूप में उभरे हैं, वहीं हिंदुजा बंधुओं ने 1.65 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
दुबई में रहते हैं विनोद शांतिलाल अडानी
विनोद शांतिलाल अदानी दुबई में रहते हैं। सिंगापुर, दुबई और जकार्ता में व्यापारिक कारोबार देखते हैं। उन्होंने 1976 में मुंबई में कपड़ा व्यवसाय शुरू किया और बाद में सिंगापुर में इसका विस्तार किया। वे 1994 में दुबई जाकर बस गए।
विनोद शांतिलाल की संपत्ति में पिछले साल 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने पिछले साल 37 हजार 400 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका मतलब है कि विनोद शांतिलाल अडानी ने पिछले साल औसतन हर दिन लगभग ₹102 करोड़ की कमाई की।
पांच साल में संपत्ति में 850 फीसदी का इजाफा
विनोद शांतिलाल अडानी की संपत्ति में पिछले पांच साल में 850 फीसदी का इजाफा हुआ है। गौतम अडानी और उनके परिवार की संपत्ति में पांच साल में उनकी संपत्ति में 15.4 गुना की बढ़ोतरी हुई है, वहीं विनोद शांतिलाल अडानी और परिवार की संपत्ति में 9.5 गुना वृद्धि हुई है।
अभी पढ़ें – पियो लेकिन रखो हिसाब, थोड़ी थोड़ी पिया करो!
बता दें कि 10,94,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अडानी पहली बार हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में शीर्ष पर हैं। सूची के अनुसार, उन्होंने पिछले साल हर दिन 1600 करोड़ रुपये की कमाई की।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
37 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
1 hr agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines