Lovers Couple Unique Ishqiya Ganesh Temple: देशभर के प्रेमी जोड़ों के लिए काम की खबर है, जिनकी प्रेम कहानी अभी तक अधूरी है। जिनकी अभी तक शादी हुई है, वे देश में ही मौजूद एक मंदिर के दर्शन करें। यहां हर साल मोहब्बत का मेला लगता है। यहां दर्शन करने मात्र से ही प्रेमी जोड़ों की मुराद पूरी हो जाती है। अधूरी प्रेम कहानियां पूरी हो जाती हैं। जल्दी ही शादी हो जाती है, जानिए इस मंदिर के बारे में सब कुछ…
यह भी पढ़ें: जीवनसाथी का जानबूझकर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना क्रूरता, हाईकोर्ट का अहम फैसला पढ़ें
राजस्थान में 100 साल पुराना मंदिर
मंदिर का नाम है इश्किया गणेश मंदिर, जो राजस्थान को जोधरपुर की संकरी गलियों में मौजूद है। यह करीब 100 साल पुराना मंदिर है। हालांकि मंदिर छोटा-सा है, लेकिन इसकी मान्यता बहुत बड़ी है। हजारों लोग यहां बप्पा के दर्शन करने आते। शादी हो जाने की मुराद मांगते और मुराद पूरी होने के बाद भी मन्नत पूरी करने आते हैं। जो यहां दर्शन करने लगातार आता, उसकी शादी हो जाती है।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया के यूज के लिए तय हो सकती है स्कूली बच्चों की उम्रसीमा, हाई कोर्ट ने सरकार को दिया अहम सुझाव
हर बुधवार लगती श्रद्धालुओं की भीड़
मंदिर के पुजारी पूछने पर बताते हैं कि इस मंदिर में प्रत्येक बुधवार को लाइनें लगती है। प्रेमी जोड़े दर्शन करने आते हैं। शादी की अर्जी देने आते हैं। कई प्रेमी जोड़ने मनोकामना पूरी होने पर बप्पा को शादी का निमंत्रण देने भी आते हैं। मंदिर हर रोज सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुला रहता। शाम 5.30 बजे से रात 9 बजे तक और बुधवार को रात 11 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। गणेश चतुर्थी को विशेष पूजा होती।
यह भी पढ़ें: कौन है चंद्रयान-3 का वो टेक्नीशियन, जो रांची में सड़क किनारे बेच रहा इडली
मंदिर आखिरी कैसे बना इश्किया मंदिर
जोधपुर निवासी बताते हैं कि इश्किया गणेश मंदिर एक घर के बाहर बना है। इसकी स्थापना करीब 100 साल पहले गुरु गणपति नाम से की गई थी। इसका निर्माण ऐसे किया गया है कि यहां खड़ा व्यक्ति कहीं दूर से किसी को भी आसानी से नजर नहीं आता। मान्यता है कि एकांत में होने के कारण इस जगह प्रेमी जोड़े चोरी चुपके मिलने आते थे, फिर उनकी शादी भी हो गई तो समय के साथ यह मान्यता भी प्रचलित हो गई कि इस मंदिर में जो प्रेमी जोड़े आते हैं, उनकी शादी हो जाती है। इस तरह भक्तों में मंदिर इश्किया मंदिर के नाम से मशहूर हो गया।
संबंधित खबरें
खतरे में जम्मू कश्मीर की अब्दुल्ला सरकार, 25 विधायकों ने दिया इस्तीफा
5 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines