Gaganyaan Mission: फिर इतिहास रचेगा ISRO, एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में ले जाने वाले SMPS का टेस्ट सफल
Edited By Bhola Sharma

Gaganyaan Mission
Edited By Bhola Sharma

Gaganyaan Mission
Gaganyaan Mission: चंद्रयान-3 के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। गुरुवार को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (SMPS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इसरो के अनुसार, भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान अगस्त के अंत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, मानवरहित मिशल अगले साल लॉन्च होगा।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया कि परीक्षण 250 सेकेंड तक चला। परीक्षण में 440 एन (न्यूटन) के थ्रस्ट के साथ पांच तरल अपोजी मोटर (LAM) इंजन और 100 एन के थ्रस्ट के साथ 16 प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली (RCS) थ्रस्टर शामिल थे।
ISRO successfully tested the Gaganyaan Service Module Propulsion System (SMPS) – which caters to the requirements of the Orbital Module – at IPRC, Mahendragiri.
The hot test was conducted in SMPS’s final configuration. https://t.co/yO0O1I77p2 pic.twitter.com/0Wn4KzGfTU
— ISRO (@isro) July 20, 2023
इसरो के अनुसार गगनयान मिशन में तीन सदस्यों के एक दल को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। ये दल तीन दिन अंतरिक्ष में रहेगा। फिर उन्हें पृथ्वी पर वापस जाया जाएगा।
Chandrayaan-3 Mission update:
The spacecraft's health is normal.The first orbit-raising maneuver (Earthbound firing-1) is successfully performed at ISTRAC/ISRO, Bengaluru.
Spacecraft is now in 41762 km x 173 km orbit. pic.twitter.com/4gCcRfmYb4
— ISRO (@isro) July 15, 2023
इसरो ने गुरुवार को चंद्रयान -3 को चौथे ऑर्बिट में फायर किया। अंतरिक्ष यान अंडाकार आकार में पृत्वी के चक्कर लगा रहा है। अब अगली फायरिंग 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच करने की योजना है। अब चंद्रयान-3 चंद्रमा से एक कदम दूर है। चंद्रमा के लिए चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ एस ने बताया कि यान चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: