G7 Summit PM Modi Leaves for Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी इटली में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने जी-7 के दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस समेत कई नेताओं से मिले। पीएम ने दिल्ली रवाना होने से पहले एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही अच्छा दिन रहा। विश्व नेताओं के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की। इसके साथ ही पीएम ने इटली की सरकार को गर्मजोशी से भरी मेहमानवाजी के लिए धन्यवाद दिया।
जी-7 की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से पुल असाइड मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि जो बाइडेन से मिलकर हमेशा खुशी मिलती है। पीएम मोदी ने इटली की पीएम जाॅर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच साइबर सिक्योरिटी, व्यापार और निवेश, निर्माण, अतंरिक्ष, एआई, डिजिटल समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को लेकर बात की।
ट्रूडो-बाइडेन से की मुलाकात
पीएम मोदी ने इटली से रवाना होने से पहले अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की। कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडाई पीएम ने सरकारी एजेंट के शामिल होन की बात कही थी। इस आरोप के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। वहीं अमेरिका में सिख फाॅर जस्टिस का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या में भी भारत का नाम सामने आने के बाद अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन से पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात थी।
पीएम बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर थे मोदी
बता दें कि पीएम मोदी के बतौर प्रधानमंत्री तीसरी बार कार्यभार संभालने के बाद किसी विदेश यात्रा पर गए थे। उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण मार्च में ही मिल गया था जब इटली की प्रधानमंत्री जाॅर्जिया मेलोनी भारत आईं थीं। जी-7 बैठक में भारत के अलावा इटली ने अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और हिंद प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को भी बुलाया था।
ये भी पढे़ंः G7 Summit: इटली में हिन्दुओं की आबादी ज्यादा या मुस्लिमों की? अब तक कितने देशों के नेता पहुंचे
ये भी पढे़ंः आग लगी है भागो और…घबराकर ट्रेन से कूदने लगे पैसेंजर; 3 मालगाड़ी से कटे, पटरी पर चिथड़े मिले; कहां-कैसे हुआ हादसा?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
7 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
9 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
10 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
13 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines