हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

पत्नी अक्षता के साथ अक्षरधाम मंदिर में ऋषि सुनक ने की भगवान स्वामी नारायण की पूजा-अर्चना, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
Rishi Sunak Akshardham Temple Visit

G20 Summit Rishi Sunak Akshardham Temple Visit : जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। बारिश के बीच ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां दोनों युगल ने भगवान स्वामी नारायण का दर्शन किया।

अक्षरधाम मंदिर पहुंचने पर स्वामी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी ने दोनों ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति का स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने दोनों के यहां मुख्य मंदिर में ले जाकर पूजा कराया। खबरों के मुताबिक इस दौरान दोनों युगल ने मुख्य मंदिर के पीछे स्थित एक और मंदिर में जलाभिषेक भी किया।

विज्ञापन

ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति दोनों करीब एक घंटे तक मंदिर में रूके। इसके बाद दोनों युगल वहां से राजधाट के निकल निकल गए।

ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति ने अक्षरधाम मंदिर में पूजा अर्चना की। इस पर मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने इनकी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

साथ ही अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा कि सनुक दंपत्ति एक राजनेता नहीं बल्की एक आम भक्त की तरह आए थे और भक्ति भाव में लीन दिखे।

ऋषि सुनक अक्षरधाम मंदिर दौरे और उनकी सुरक्षा को लेकर मंदिर के अंदर और बाहर बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक भारतवंशी हैं और वो लगातार कहते भी रहते हैं कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। आपको बता दें कि पिछले दिनों न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में ऋषि सुनक कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। वो इसी तरह पला-बढ़े हैं और वो ऐसे ही है। ऋषि सुनक ने आगे कहा कि पिछले दिनों उन्होंने रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया था, लेकिन समय न होने के कारण जन्माष्टमी का त्योहार नहीं मना पाए था। ऐसे में उम्मीद है कि इसकी भरपाई किसी मंदिर में जाने से होगी। साथ ही उन्होंने कहा यही विश्वास उन्हें मजबूती देती है।

आपको बता दें कि G20 समिट में हिस्सा लेने भारत आए ऋषि सुनक कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला भारत दौरा है।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola