---विज्ञापन---

देश angle-right

सोने-चांदी के 15 हजार बर्तनों में खाएंगे G20 Summit के विदेशी मेहमान, जयपुर में हुए तैयार

G20 Summit Delegates to be served in silverware and gold utensils: देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पूरी दिल्ली सज-धजकर तैयार है। दिल्ली के होटलों के शेफ ने खास मेन्यू तैयार किया है। विदेशों से आने वाले मेहमानों को सोने-चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। […]

---विज्ञापन---

G20 Summit Delegates to be served in silverware and gold utensils: देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पूरी दिल्ली सज-धजकर तैयार है। दिल्ली के होटलों के शेफ ने खास मेन्यू तैयार किया है। विदेशों से आने वाले मेहमानों को सोने-चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। जयपुर में आईआरआईएस इंडिया कंपनी ने इन बर्तनों को बनाया है। बीते छह महीने में 200 कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर 15 हजार बर्तनों का सेट तैयार किया है। इन्हीं बर्तनों को अलग-अलग होटलों में भेजे गए हैं।

क्या है बर्तनों की खासियत

बर्तनों के निर्माण में 160 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा गोल्ड, ब्रास और स्टील का भी प्रयोग किया गया है। बर्तनों पर अशोक चक्र भी अंकित है। खास बात यह है कि हर बर्तन की अपनी खास पहचान है। थाली, कटोरी और चम्मचों पर हर राज्य और भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी।

---विज्ञापन---

महाराजा थाली भी बनाई गई

आईआरआईएस इंडिया के सीईओ राजीव पाबुवाल ने बताया कि डिनर सेट बनाने की शुरुआत जनवरी 2023 में की थी। हमने स्थान के अनुसार कटलरी बनाई है। हमने कटलरी को राज्य की संस्कृति के अनुसार शामिल किया है। कुछ कटलरी सिल्वर कोटेड हैं। हमने एक ‘महाराजा थाली’ भी बनाई है। कुछ कटलरी पर भी सोना चढ़ाया गया है।

---विज्ञापन---

जी-20 के चीफ कोआर्डिनेटर हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमने मेगा इवेंट की मेजबानी के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। सम्मेलन की तैयारी बहुत पहले शुरू कर दी गई थी। सरकारी विभागों और एजेंसियों ने भरपूर सहयोग दिया है। हमने राज्य सरकारों के अलावा नगर पालिकाओं का भी सहयोग लिया है।

8 से 10 सितंबर तक चलेगा इवेंट

8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होगा। जी-20 19 देशों का एक समूह है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से सदस्य देशों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसके अलावा अन्य आमंत्रित देश भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 35 हजार जवानों को तैनात किया गया है। भारत की अध्यक्षता में यह शिखर सम्मेलन हो रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मणिपुर के पांच जिलों में फिर से लगा फुल कर्फ्यू, फिर भी सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, जाने क्यों?

First published on: Sep 06, 2023 08:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola