G20 Gala Dinner PM Modi: G20 समिट के पहले दिन यानी शनिवार शाम को डिनर पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी का आमना-सामना हुआ। इस दौरान पीएम मोदी खुद नीतीश कुमार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास ले गए और उनका परिचय कराया। नीतीश कुमार और जो बाइडेन के परिचय के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।
बता दें कि शनिवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विदेशी मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया था। डिनर के लिए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों समेत राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा गया था। इन्विटेशन के बाद नीतीश कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित डिनर में पहुंचे।
कहा जा रहा है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डिनर में इसलिए शामिल नहीं हुए, क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिया गया था। कांग्रेस शासित राज्यों में एकमात्र हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डिनर में पहुंचे थे।
पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डिनर की कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। एक तस्वीर में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन का परिचय कराते दिख रहे हैं। इस पोस्ट की अन्य तस्वीरों में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो दिख रहे हैं।
बता दें कि G20 समिट के दूसरे दिन यानी रविवार को पीएम मोदी ने राजघाट पर विदेशी मेहमानों की आगवानी की। अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक तक ने महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वाले अन्य नेताओं में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस, IMF चीफ क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, बांग्लादेश की PM शेख हसीना, सिंगापुर के PM ली सेन लूंग शामिल रहे।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
3 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
5 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
5 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
9 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
9 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
11 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
11 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
11 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
12 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines