FY 2022-23: केंद्र सरकार का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह (Gross Direct Tax Collection) लगातार बढ़ रहा है। इसमें 24 फसदी उछाल आया है। 10 फरवरी तक प्रत्यक्ष कर संग्रह से पता चला है कि कुल संग्रह 15.67 लाख करोड़ रुपए है, जो पिछले साल की तुलना में 24 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन

पिछले साल से ज्यादा हुआ कलेक्शन

वित्त मंत्रालय के अनुसार, 2022-23 में अब तक उनका शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.98 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 18.40 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष के लिए संग्रह संबंधी संशोधित बजट अनुमान का करीब 79 प्रतिशत अब तक कलेक्ट किया जा चुका है। संशोधित अनुमान करीब 16.50 लाख करोड़ रुपए रखा गया है जो 14.20 लाख करोड़ रुपए के बजट अनुमान से अधिक है।

विज्ञापन

इस साल 61 फीसदी ज्यादा हुआ रिफंड

मंत्रालय ने कहा कि 1 अप्रैल, 2022 से 10 फरवरी, 2023 के दौरान 2.69 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड की तुलना में 61.58 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ