केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान- पैसेंजर कारों में 1 अक्टूबर से होंगे 6 एयरबैग अनिवार्य, इतनी बढ़ जाएगी कार की कीमत
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पैसेंजर कारों (M1 कैटेगरी) में 6 एयरबैग अनिवार्य कर दिया है। 1 अक्टूबर 2023 तक पैसेंजर कारों में छह एयरबैग होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
अभी पढ़ें – कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में आया नया मोड़, नामांकन के आखिरी दिन खड़गे की एंट्री
Considering the global supply chain constraints being faced by the auto industry and its impact on the macroeconomic scenario, it has been decided to implement the proposal mandating a minimum of 6 Airbags in Passenger Cars (M-1 Category) w.e.f 01st October 2023.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 29, 2022
केंद्रीय मंत्री ने कहा मोटर वाहनों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। बता दें हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनियों को कार सीट बेल्ट अलार्म को डिसेबल करने के लिए डिजाइन किए गए डिवाइस की बिक्री बंद करने का निर्देश दिया था।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा था उनका मंत्रालय 2024 के आखिरी तक रोड एक्सीडेंट से रिलेटेड मौतों को आधा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। बता दें इससे पहले सरकार की 1 अक्टूबर 2022 से आठ सीटों वाले वाहनों में छह एयरबैग अनिवार्य करने की योजना थी। अब यह व्यवस्था अगले साल 1 अक्टूबर 2023 से लागू होगी। लेकिन फिलहाल ऑटो इंडस्ट्री में चल रही सप्लाई चेन में देरी के चलते इस योजना को एक साल के लिए टाल दिया गया है।
परिवहन मंत्रालय ने 1 जुलाई, 2019 से ड्राइवर एयरबैग और 1 जनवरी, 2022 से फ्रंट पैसेंजर एयरबैग को अनिवार्य किया था। अभी किसी भी कार के बेस वैरिएंट में 2 एयरबैग्स मिलते हैं। इसमें एक ड्राइवर और दूसरा फ्रंट पैसेंजर के लिए होता है। जानकारी के मुताबिक एयरबैग बढ़ने पर कार में बैठे लोगों को सुरक्षा तो मिलेगी। लेकिन इसके साथ कार की कीमत में 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.