Manipur Violence: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के खोइजुमंतबी गांव में हुई ताजा हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तीन ‘ग्राम स्वयंसेवक’ अस्थायी बंकर में क्षेत्र की रखवाली कर रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। वहीं, पांच अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को हुई फायरिंग में कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री की अपील के बाद हटाया अवरोध
इस बीच, यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ), दो प्रमुख कुकी संगठनों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर अवरोध वापस ले लिया है।
एक संयुक्त बयान में दोनों कूकी संगठनों ने कहा कि राजमार्ग पर नाकाबंदी तत्काल प्रभाव से हटा ली गई है। संगठनों ने कहा कि गृह मंत्री ने राज्य में शांति और सद्भाव बहाल करने के लिए गहरी चिंता दिखाई है।
ये भी पढ़ेंः ‘राकांपा महाराष्ट्र में भाजपा की बी टीम बनी’, एनसीपी में बगावत पर बोली एआईएमआईएम
हिंसा के बाद दोनों राजमार्ग को कुकियों ने किया था जाम
मणिपुर में दो राष्ट्रीय राजमार्ग हैं- NH-2 (इम्फाल-दीमापुर) और NH-37 (इम्फाल-जिरीबाम)। मई में मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद से कुकी संगठनों ने एनएच-2 को जाम कर दिया था।
अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के बाद पहली बार हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर में जातीय झड़प शुरू हो गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
3 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines