'राकांपा महाराष्ट्र में भाजपा की बी टीम बनी', एनसीपी में बगावत पर बोली एआईएमआईएम

NCP Crisis, BJP, NCP, Jayant Patil, Maharashtra politics, ajit pawar, supriya sule, AIMIM, Waris Pathan
विज्ञापन

Maharashtra Politics: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने अजित पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अजित सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, एनसीपी महाराष्ट्र में भाजपा की बी टीम बन गई है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि शरद पवार भी यही चाहते हों।

वारिस पठान ने आगे कहा कि बीजेपी एक वॉशिंग मशीन है और जो भी इसमें जाता है उसे अपने सभी गलत कामों से क्लीन चिट मिल जाती है। उन्होंने कहा कि अजीत (पवार) फिर से फड़णवीस के पास गए। उनके साथ 30 विधायक भी उनके साथ गए। वे सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। एनसीपी महाराष्ट्र में बीजेपी की बी टीम बन गई है। शायद वह (शरद पवार) भी यही चाहते थे।

विज्ञापन

पठान बोले- 70 हजार करोड़ के घोटाले का क्या होगा?

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि 70,000 करोड़ रुपये के घोटाले का क्या होगा?  बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि एनसीपी सबसे भ्रष्ट पार्टी है। महाराष्ट्र के लोग देख रहे हैं।

बता दें कि एनसीपी नेता अजित पवार ने रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पार्टी के आठ अन्य विधायक भी राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में शामिल हुए। अजित पवार ने कहा कि सभी विधायक उनके साथ हैं और वे एक पार्टी के रूप में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

अजित बोले- हमारी पार्टी 24 साल पुरानी, युवा नेतृत्व को आना चाहिए

डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा कि हमारे पास सभी संख्याएं हैं। सभी विधायक मेरे साथ हैं। हम यहां एक पार्टी के रूप में हैं। हमने सभी वरिष्ठों को भी सूचित कर दिया है। लोकतंत्र में बहुमत को महत्व दिया जाता है। हमारी पार्टी 24 साल पुरानी है और युवा नेतृत्व को आगे आना चाहिए।

विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने रविवार को कहा कि अजित पवार का एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़णवीस महाराष्ट्र सरकार में शामिल होना ‘दुखद’ है लेकिन उनके साथ उनके रिश्ते वैसे ही बने रहेंगे। अजित पवार के साथ मेरा रिश्ता नहीं बदलेगा, वह हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे। हम पार्टी का पुनर्निर्माण करेंगे।

इस बीच, शरद पवार ने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं जहां हर किसी को अपनी बात कहने और अपनी बात रखने का अधिकार है। अजित पवार का यह कदम उनका अपना निर्णय और दृष्टिकोण है। साथ ही उन्होंने कहा कि अजित का फैसला ‘गुगली’ नहीं, बल्कि डकैती है और वह पार्टी छोड़ने वालों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ