French Ambassador Mobile Stolen in Chandni Chowk: दिवाली की वजह से इन दिनों बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इससे चोरों का कीमती चीजों पर हाथ साफ करना आसान हो गया है। कुछ ऐसा ही दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में देखने को मिला। यहां किसी आम इंसान नहीं, बल्कि ‘खास’ का फोन चोरी हो गया। जिसे ढूंढने के लिए पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। दरअसल, हुआ यूं कि फ्रांस के राजदूत थियरी माथो अपनी पत्नी के साथ 20 अक्टूबर को चांदनी चौक घूमने गए थे। वह जैन मंदिर के पास इत्मिनान से शॉपिंग कर रहे थे। तभी उनका स्मार्टफोन किसी ने पार कर लिया। जब माथो को इसका पता चला तो हड़कंप मच गया।
4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने इंटरनेट के जरिए चोरी की रिपोर्ट की और दूतावास को जानकारी दी। इसके बाद दूतावास ने अगले दिन उच्च अधिकारियों को सूचित किया। आखिरकार पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पुलिस ने अपनी जांच में इलाके के हर सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा। जबकि पुलिस की एक टीम ने संदिग्धों से भी पूछताछ की। तभी पुलिस को सफलता हाथ लगी। इसके बाद 20 से 25 साल के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 10 दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों से मोबाइल फोन बरामद करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि सभी संदिग्ध ट्रांस यमुना इलाके के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Diwali Celebration 2024: ‘हुस्न तेरा तौबा तौबा’ गाने पर अमेरिकी राजदूत का जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रिमोट रेडियो यूनिट्स चुराने वाले आरोपियों का खुलासा
आपको बता दें कि इससे पहले मोबाइल फोन टावरों से महंगी रिमोट रेडियो यूनिट्स चुराने का मामला सामने आया था। पुलिस का कहना है कि इसके लिए एक सिंडीकेट काम कर रहा था। जो इन यूनिट्स को चुराने के बाद विदेश में बेच देते थे। करीब 5 हजार से ज्यादा यूनिट्स को अब तक बेचा जा चुका है। कुछ यूनिट्स को हांगकांग में भी बेचा गया है। इनकी कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पुलिस अब तक इस मामले में 52 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: Delhi Metro: 31 अक्टूबर को सभी लाइनों पर रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, दिवाली के चलते बदला शेड्यूल
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
12 mins agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
41 mins agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
57 mins agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
1 hr ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
1 hr agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
1 hr agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
2 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
2 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
2 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines