हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'आपका देश ही बनेगा मजबूत…', फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने राफेल डील की आलोचना पर कहा- पैदा होंगी लाखों नौकरियां

सप्ताह भर पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी. 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस मेगा डील को मैक्रों की भारत यात्रा से पहले मंजूरी मिली थी.

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों.

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के साथ 114 राफेल जेट विमानों की डील का गुरुवार को बचाव किया है. राष्ट्रपति मैक्रों दिल्ली में चल रहे ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. उन्होंने डील की हो रही आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि ये लड़ाकू विमान भारत को एक मजबूत सैन्य शक्ति बनाएंगे. साथ ही कहा कि इस डील की वजह से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस डील से भारत में और अधिक नौकरियां पैदा होंगी.

यह भी पढ़ें : राफेल की नई खेप से कैसे बढ़ेगी भारत की ताकत? क्यों चीन और पाकिस्तान के लिए ये बनेगा ‘काल’

इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में मैक्रों के हवाले से कहा कि ‘मुझे समझ नहीं आता कि लोग आलोचना कैसे कर सकते हैं. क्योंकि यह डील आपके देश को मजबूत बनाती है. यह हमारे बीच रणनीतिक संबंधों को बढ़ाती है. और भारत में ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी.’

विज्ञापन

बता दें, सप्ताह भर पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी. 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस मेगा डील को मैक्रों की भारत यात्रा से पहले मंजूरी मिली थी. इस डील के तहत फ्रांस और भारत मिलकर इन विमानों का निर्माण करेंगे.

यह भी पढ़ें : अंतरिक्ष, हैमर मिसाइल, फाइटर जेट… भारत-फ्रांस के बीच किन मुद्दों पर बनी सहमति, पढ़ें दोनों देशों का ज्वॉइंट स्टेटमेंट

विज्ञापन

दोनों देशों के संबंधों पर उन्होंने कहा, ‘हमारी केवल एक रणनीतिक साझेदारी नहीं है. हमारी एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो भारत और फ्रांस दोनों के लिए अद्वितीय है.’

बता दें, दोनों देशों ने भारत में ‘हैमर मिसाइल’ मैन्युफैक्चरिंग वेंचर और ‘H125 हेलीकॉप्टर’ की फाइनल असेंबली यूनिट स्थापित करने के समझौतों पर भी साइन किए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola