गत 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारण बताए थे। हालांकि विपक्ष ने इसे सरकार से मनमुटाव बताया था। इस्तीफे के बाद से धनखड़ सार्वजनिक प्लेटफॉर्म से अचानक गुम हो गए। विपक्ष ने लगातार उनके स्वास्थ्य को बहाना बताकर खूब मुद्दा बनाया। कई सांसदों ने मिलने का प्रयास किया लेकिन धनखड़ किसी से नहीं मिले। कुछ समय बाद उन्होंने सरकारी आवास खाली कर दिया। वह दिल्ली में अभय चौटाला के फॉर्म हाउस में जाकर रहने लगे।
अभय चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और गृहराज्य के होने की वजह से धनखड़ के काफी करीब भी माने जाते हैं। फॉर्म हाउस में शिफ्ट होने पर भी धनखड़ ने कोई बयान नहीं दिया था। इस्तीफा देने के बाद धनखड़ सीधा 12 सितंबर को नजर आए, नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में। यहां भी वह स्वस्थ दिख रहे थे। अब जाकर उनका हेल्थ अपडेट सामने आया है। अभय चौटाला ने खुलासा किया है कि जगदीप धनखड़ साहब उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से काफी परेशान थे। लेकिन अब वह ठीक हैं।
क्यों खाली किया था सरकारी आवास?
अभय चौटाला ने स्वास्थ्य पर बताने के अलावा कहा कि धनखड़ को इस्तीफे के बाद सरकारी आवास में घुटन महसूस होने लगी थी। धनखड़ ने चौटाला से कहा था कि उन्हें अब इस घर में घुटन महसूस होने लगी है। कहा कि वो अब वहां नहीं रहना चाहते थे। इस पर चौटाला ने उनसे फॉर्म हाउस में रहने का आग्रह किया था। इसके बाद धनखड़ दिल्ली के छपरपुर में चौटाला के फॉर्म हाउस में शिफ्ट हो गए थे। हालांकि अब वह पूरी तरह फिट हैं। एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू देते समय अभय चौटाला ने यह खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: CP राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, पीएम मोदी और जगदीप धनखड़ भी रहे मौजूद
कैसे कट रहे दिन?
दिनचर्या के बारे में बात करते हुए अभय चौटाला ने बताया कि धनखड़ फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। वह सुबह-शाम टेनिस खेल कर अपना समय बिताते हैं। इसके अलावा वह फॉर्म हाउस में बने स्वीमिंग पूल में भी हुनर आजमाते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, जानें वोटों का क्या रहा गणित?
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
11 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
23 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
27 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines