पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अपने पद से इस्तीफा दिए हुए एक साल से ज्यादा वक्त हो गया है, लेकिन अभी भी वो सरकारी आवास में नहीं रह रहे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल के बाद भी उन्हें आधिकारिक आवास नहीं मिला है और वो फिलहाल इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) नेता अभय सिंह चौटाला के दिल्ली के छतरपुर में मौजूद फार्महाउस में रह रहे हैं. जानकारी मिली है कि उन्हें अभी तक कोई सरकारी घर अलॉट नहीं हुआ है. हालांकि, जगदीप धनखड़ के ऑफिस से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि उन्होंने उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद घर के अलॉटमेंट का प्रस्ताव रखा है या नहीं.
ये भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ ने किसी दबाव में इस्तीफा दिया? हामिद अंसारी ने किया खुलासा
धनखड़ ने अचानक दिया था इस्तीफा
21 जुलाई, 2025 को जगदीप धनखड़ ने अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. धनखड़ ने ये फैसला तब लिया, जब उन्होंने राज्यसभा में दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच पैनल बनाने के लिए विपक्ष के लाए गए नोटिस को मंजूरी दी थी, जबकि लोकसभा ने भी सभी पार्टियों के समर्थन वाला ऐसा ही एक नोटिस स्वीकार कर लिया था. पूर्व उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसमें लिखा था कि वो अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए मेडिकल सलाह का पालन करना चाहते हैं. हालांकि विपक्ष लगातार ये आरोप लगाता रहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था.
क्या हैं नियम?
नियमों के मुताबिक, ”एक रिटायर हो चुके उपराष्ट्रपति भारत में कहीं भी अपनी पसंदीदा जगह पर बिना कोई किराया दिए फर्निश्ड घर में रहने के हकदार होंगे, उन्हें आजीवन ना तो बिजली का बिल देना होगा और ना ही पानी का. रिटायर्ड उपराष्ट्रपति का घर ‘टाइप-VIII’ का बंगला होगा. अगर किसी खास जगह पर उपलब्ध सबसे बड़े सरकारी आवास का साइज ‘टाइप-VIII’ बंगले से छोटा है, तो रिटायर हो चुके उप-राष्ट्रपति को उस जगह पर मौजूद सबसे बड़ा सरकारी आवास दिया जाएगा. ये आवास ‘जनरल पूल/GPRA स्टॉक’ से दिया जाता है. रिटायर्ड उपराष्ट्रपति को घर के अलॉटमेंट के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के सामने प्रस्ताव रखना होता है. अगर किसी जगह पर सरकारी आवास उपलब्ध नहीं है तो केंद्र 2 हजार वर्ग फुट के लिविंग एरिया वाला घर किराये पर लेकर उपराष्ट्रपति को मुहैया करवा सकती है.
ये भी पढ़ें: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आया हेल्थ अपडेट, अभय चौटाला ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
4 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines