IC814 The Kandahar Hijack: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान 1999 में हुए इंडियन एयरलाइंस के विमान अपहरण कांड पर पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत ने चौंकाने वाला दावा किया है। बता दें कि इंडियन एयरलाइंस के विमान IC 814 के अपहरण कांड पर नेटफ्लिक्स ने एक सीरीज बनाई है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। इस विमान अपहरण कांड को कंधार हाईजैक के नाम से भी जाना जाता है। नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज के प्रसारण के बाद भारत में बवाल मचा हुआ है। बहस शुरू हो गई है। हाईजैकिंग प्रकरण को डील करने को लेकर तत्कालीन सरकार और विभिन्न जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस बीच पूर्व रॉ (RAW – Research and Analysis Wing) प्रमुख एएस दुलत ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि कंधार हाईजैकिंग के दौरान निर्णय लेने में गलतियां हुईं। बता दें कि विमान के अपहरण के समय एएस दुलत ही रॉ प्रमुख थे। दुलत ने कहा कि एक बार जब विमान अमृतसर में लैंड कर गया तो हमारे पास मौका था कि हम उसे भारत छोड़ने नहीं देते, लेकिन जब वह अमृतसर से उड़ गया तब हमारे पास डील करने के लिए सिवा कोई चारा नहीं था। हमने सर्वथा उपयुक्त समझौता किया और इसे बेहतरीन लोगों ने अंजाम दिया। उन्होंने कहा, ‘उस समय कोई फैसला नहीं लिया गया। मैंने कई बार यह कहा है। यहां तक कि जब हाईजैकिंग हो रही थी, हमने अमृतसर में गलती की।’
अमृतसर एयरपोर्ट पर 50 मिनट रहा विमान
बता दें कि इंडियन लाइंस के विमान IC 814 ने नेपाल के काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, जिसे 24 दिसंबर 1999 को पांच आतंकियों ने भारतीय आसमान से अगवा कर लिया। हालांकि ईंधन भरवाने के लिए प्लेन अमृतसर में उतरा और एयरपोर्ट पर 50 मिनट तक खड़ा रहा। बावजूद इसके प्रशासन, पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां इस मौके का फायदा नहीं उठा सकीं। दुलत ने कहा कि हम सब वहां मौजूद थे। हमें फैसला लेना चाहिए था। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। इतने वर्षों के बाद यह ठीक नहीं है। किसी और की तरह की मैं भी जिम्मेदार हूं।
डीजीपी, सीएम और रॉ चीफ
उन्होंने कहा, ‘मैंने पंजाब के तत्कालीन डीजीपी सरबजीत सिंह से लंबी बातचीत की, जिन्होंने मुझसे कहा कि वे केपीएस गिल नहीं हैं। और वे अपनी नौकरी को दांव पर नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डीजीपी से कहा था कि वे अमृतसर में खून खराबा नहीं चाहते हैं। यहां तक कि दिल्ली की सरकार का भी यही इशारा था। डीजीपी ने मुझसे कहा था कि हम प्लेन पर हमला कर देंगे, लेकिन मैं नहीं जानता कि कितने लोग मारे जाएंगे। साफ है कि खून खराबा के नाम पर कोई भी फैसला लेने को तैयार नहीं था।’
‘दिल्ली नहीं ले पाई कोई फैसला’
दुलत ने कहा कि पंजाब पुलिस को यह कहा जाना चाहिए था कि इंडियन एयरलाइंस का विमान अमृतसर से किसी भी हालत में उड़ना नहीं चाहिए। जोकि नहीं हुआ। दिलचस्प ये है कि पंजाब के डीजीपी सरबजीत सिंह ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि अगर दिल्ली से साफ निर्देश मिले होते तो वह जरूर कोई फैसला लेते। इस पर दुलत ने कहा कि मैं उनसे सहमत हूं, लेकिन उन्होंने किया क्या होता, मैं नहीं जानता। उनकी बात सही है, जब वे कहते हैं कि वह दिल्ली के फैसले का इंतजार कर रहे थे, जो कि कभी हुआ ही नहीं।
IC 814 हाईजैकिंग में ISI की भूमिका
इंडियन एयरलाइंस के विमान अपहरण मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका के बारे में एएस दुलत ने कहा कि निश्चित तौर पर आईएसआई शामिल थी। इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारी रिपोर्ट्स में आईएसआई की भूमिका का जिक्र नहीं हो, लेकिन पाकिस्तानी पत्रकारों ने इस बारे में रिपोर्ट किया है। ये पत्रकार उस समय कंधार में मौजूद थे, जिन्होंने लिखा है कि कोई भी पूरे प्रकरण में आईएसआई की भूमिका की पहचान कर सकता है कि किस तरह उन्होंने पूरे ऑपरेशन को कंट्रोल किया।
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
18 mins agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 hr ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
2 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
2 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
5 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
5 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines