Former PM Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री का पद छोड़ने के बाद भी उन्हें कई सुविधाएं मिलती थीं। उन्हें हर महीने 20 हजार रुपये पेंशन मिलती थी। उनकी मृत्य के बाद यह पेंशन अब किसको मिलेगी? वहीं उनके निधन के बाद क्या बाकी सुविधाएं भी उनको मिलेंगी?
पीएम पद से हटने के बाद डाॅ. मनमोहन सिंह को लुटियंस जोन में मोतीलाल लाल नेहरू रोड स्थित 3 नंबर बंगला मिला था। पूर्व पीएम को शुरुआती पांच साल में अलग सुविधाएं मिलीं, लेकिन अब उनकी सुविधाओं में बदलाव कर दिया गया है। पूर्व पीएम को पद से हटने के बाद पहले एक साल तक एसपीजी सुरक्षा मिलती है। इसके बाद जेड प्लस की सुरक्षा दी जाती है। इसके अलावा उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर की सुविधाएं, 20 हजार महीना पेंशन,लुटियंस जोन में आजीवन आवास, फ्री मेडिकल फैसिलिटी, एक साल में 6 घरेलू हवाई टिकट, फ्री रेल यात्रा, फ्री बिजली-पानी और पांच साल बाद निजी सहायक और चपरासी मिलता है। इसके अलावा ऑफिस खर्च के लिए भी 6 हजार रुपये मिलते हैं।
ये भी पढ़ेंः पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक पर बवाल क्यों? केंद्र की मंजूरी के बाद भी कांग्रेस खफा
अब किसको मिलेगी पेंशन?
बता दें कि पूर्व पीएम के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। ऐसे में उनको मिलने वाली सहूलियत आगे भी मिलती रहेगी। मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर को अब 20 हजार रुपये प्रति महीना पेंशन और सरकारी अस्पतालों में फ्री इलाज, रेलवे में फ्री यात्रा और हवाई जहाज में यात्रा की सहूलियत मिलती रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Manmohan Singh Funeral: अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM मोदी, 11KM का सफर तय करेगी आखिरी यात्रा
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
8 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
9 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
10 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
13 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
16 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
16 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines