---विज्ञापन---

देश angle-right

पूर्व PM मनमोहन सिंह के स्मारक पर बवाल क्यों? केंद्र की मंजूरी के बाद भी कांग्रेस खफा

Dr Manmohan Singh Death : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद भी कांग्रेस नेता किस बात को लेकर खफा हैं? जानें क्या है विवाद

---विज्ञापन---

Dr Manmohan Singh Death : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का शनिवार (28 दिसंबर) को दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस ने स्मारक बनाने की मांग की थी, जिसे केंद्र सरकार ने मान लिया है लेकिन जगह तय ना होने के कारण कांग्रेस, केंद्र सरकार से खफा हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से मांग की गई थी कि केंद्र सरकार एक ऐसी जगह सुनिश्चित करे, जहां डॉ सिंह का अंतिम संस्कार हो और उसी जगह पर स्मारक बनाया जा सके। केंद्र सरकार ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया लेकिन जगह सुनिश्चित नहीं हो पाई है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि ये जानबूझकर किया गया अपमान है।

प्रेस रिलीज जारी करते हुए गृह मंत्रालय की तरफ से बताया कि शुक्रवार सुबह सरकार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे और स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी हो सकती हैं क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है।

---विज्ञापन---

क्यों भड़के कांग्रेस नेता?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूर्व पीएम का अपमान करने का आरोप लगाया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और यह कुछ और नहीं, भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जानबूझकर किया गया अपमान है।

---विज्ञापन---

जयराम रमेश ने X पर लिखा, “आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया था कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए जहां उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए एक स्मारक बनाया जा सके। हमारे देश के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि भारत सरकार उनके वैश्विक कद, उत्कृष्ट उपलब्धियों के रिकॉर्ड और दशकों तक राष्ट्र की उल्लेखनीय सेवा के अनुरूप उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए कोई स्थान क्यों नहीं ढूंढ सकी। यह कुछ और नहीं, भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जानबूझकर किया गया अपमान है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी… देखें मनमोहन सिंह के शायराना अंदाज वाले वायरल वीडियो

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से फोन पर बात करके और एक पत्र लिख कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अनुरोध किया था कि भारत के सपूत सरदार मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार व स्मारक स्थापित किया जाए, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हालांकि केंद्र सरकार ने इसके लिए एक ट्रस्ट का गठन का दिया है, कांग्रेस नेता इसी पर भड़के हैं।

First published on: Dec 28, 2024 08:23 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola