Oommen Chandy Passes Away: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का सोमवार रात बेंगलुरु में निधन हो गया। उनके बेटे ने उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने फेसबुक पर शेयर कर लिखा कि अप्पा का निधन हो गया। 79 वर्षीय ओमन चांडी पिछले कुछ महीनों से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इलाज के लिए एडमिट थे।
ओमन चांडी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि चांडी जी के निधन से हमने एक विनम्र और समर्पित नेता खो दिया है, जिन्होंने केरल की प्रगति के लिए काम किया और अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
पीएम मोदी ने लिखा कि मुझे उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत याद है, खासकर जब हम दोनों हमारे संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में कार्य किया और बाद में जब मैं दिल्ली चला गया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
सोनिया, राहुल गांधी ने बेंगलुरु में ओमन चांडी को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु में केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी को श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी चांडी को अंतिम सम्मान देने के लिए बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मंत्री टी जॉन के आवास पर पहुंचे। यहीं पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया है।
राहुल गांधी बोले- हम सभी उन्हें याद करेंगे
ओमन चांडी के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चांडी जी केरल की भावना और भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करते थे। वह केरल के लोगों के सच्चे नेता थे। हम सभी उन्हें याद करेंगे। हम उनसे बहुत प्यार करते थे और हम उन्हें प्यार से याद करेंगे। उनके परिवार और उन सभी लोगों के प्रति संवेदनाएं जो उन्हें प्यार करते थे और उनकी देखभाल करते थे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक कट्टर कांग्रेसी नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जो जनता के नेता के रूप में खड़े थे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्हें लोगों के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना।
वेणुगोपाल बोले- कांग्रेस और केरल के लिए सबसे बड़ी क्षति
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ओमन चांडी के निधन पर कहा कि वे जननायक थे। उनका रवैया मेहनती था। आज की केरल की राजनीति में उनकी कार्यशैली की कोई तुलना नहीं है। उन्होंने कभी भी अपने स्वास्थ्य की परवाह नहीं की और केवल लोगों के लिए काम किया। उन्होंने बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक को लेकर कहा कि ये एक बड़े स्तर की बैठक (विपक्षी बैठक) है, हमने निर्णय लिया है कि शोक संवेदना के साथ हम बैठक जारी रखेंगे।
केरल सरकार ने की दो दिन के शोक की घोषणा
केरल सरकार ने ओमन चांडी के निधन पर दो दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है और मंगलवार को राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने ट्विटर पर जानकारी शेयर की।
सुधारकरन ने लिखा कि उस राजा की कहानी जिसने ‘प्रेम’ की शक्ति से दुनिया पर विजय प्राप्त की, उसका मार्मिक अंत हो गया। आज, मैं एक महान व्यक्ति, ओमन चांडी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन और उनकी विरासत को प्रभावित किया हमारी आत्मा में हमेशा गूंजता रहेगा। आरआईपी!”
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने भी जताया शोक
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्विटर पर कहा, “मुझे केरल के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी, एक राजनेता और लोगों के विनम्र सेवक थे। वे लाखों लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।” बता दें कि ओमान चांडी 2004-2006 और 2011-2016 के बीच दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन में भी जताया शोक
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम एक ही वर्ष में विधान सभा के लिए चुने गए थे। इसी चरण में हम छात्र जीवन के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र में आए थे। हमने एक ही समय में सार्वजनिक जीवन जीया था और उन्हें विदाई देना बेहद कठिन है। ओमन चांडी केरल के सीएम पिनाराई विजयन कहते हैं कि ओमान चांडी एक सक्षम प्रशासक और लोगों के जीवन से करीब से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे।
बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता का बेंगलुरु में कैंसर का इलाज चल रहा था। बेंगलुरु के इंदिरा नगर में चिन्मय मिशन अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया था।
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
46 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines