हैदराबाद: टीडीपी के संस्थापक और पूर्व सीएम नंदामुरी तारक रामा राव की सबसे छोटी बेटी उमा माहेश्वरी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे पिछले कई महीनों से तनाव में थी और उनका इलाज चल रहा था। वे हैदराबाद स्थित अपने आवास पर पंखे पर लटकी पाई गईं। जुबली हिल्स के पुलिस अधिकारी राजशेखर रेड्डी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह खराब स्वास्थ्य के कारण डिप्रेशन में थीं।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थी और उनका इलाज चल रहा था। नंदामुरी परिवार उनके आवास पर पहुंच गया है। वह दिग्गज अभिनेता एनटीआर की चार बेटियों में सबसे छोटी हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेत्री दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और टीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी उनकी जानी-मानी बहनें हैं।
लोकल मीडिया के अनुसार, चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश और परिवार के अन्य सदस्य माहेश्वरी के आवास पर पहुंचे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उमा माहेश्वरी के भाई लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता और तेदेपा विधायक एन. बालकृष्ण और विदेश में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।
एन.टी. रामा राव, एनटीआर के नाम से जाने जाते थे। तेलुगु के सबसे बड़े नेताओं में से वे एक थे। अभिनेता से राजनेता बने उन्होंने 1982 में तेलुगु स्वाभिमान के नारे पर तेदेपा का गठन किया था और नौ महीने के भीतर पार्टी को सत्ता में लाकर एक तरह का रिकॉर्ड बनाया था। तत्कालीन अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के एकल पार्टी शासन को समाप्त कर दिया था। उनकी 72 वर्ष की आयु में 1996 में मृत्यु हो गई थी।
संबंधित खबरें
CM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
57 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines