भारत ने 15 अगस्त 2025 को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी प्रमुख पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात का स्वागत किया है। इस बैठक में यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही शांति वार्ता की एक ओर कदम बढ़ाया जाएगा।
भारत ने इस कदम का किया स्वागत
शनिवार को इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को अलास्का में अमेरिका-रूस के प्रमुख नेताओं की बीच बैठक होनी है। भारत इस बैठक का स्वागत करता है। यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए और शांति वार्ता की दिशा में यह एक सकारात्मक बैठक रहेगी। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा है – ‘यह युद्ध का दौर नहीं है।’
भारत ने की समर्थन की घोषणा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत हमेशा से शांति प्रयासों का समर्थन करता रहा है। वह इस बैठक का भी समर्थन करता है। भारत भी इस प्रयाग में योगदान देने के लिए तैयार है। जल्द ही ट्रंप और पुतिन की बैठक को लेकर आगे और भी जानकारी साझा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: ’10 करोड़ से ज्यादा…’, पीएम मोदी की रक्षाबंधन पर बहनों को सौगात
रूस और अमेरिका कैसे आए करीब?
यूक्रेन से युद्ध के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के प्रमुख पुतिन से नाराजगी जाहिर की थी। इस बीच आखिर ऐसा क्या हुआ और कैसे हुआ? जो अब दोनों इतना करीब आ गए। अलास्का में ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाली बैठक में बहुत कुछ तय होने वाला है।
ये भी पढ़ें: मोदी-पुतिन की बातचीत के बाद रूस पहुंचे एनएसए अजित डोभाल, इन क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा
यूक्रेन की किस्मत होगा फैसला
15 अगस्त को ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाली बैठक में यूक्रेन की किस्मत का भी फैसला होना है। अगर दोनों नेताओं के बीच बात सकारात्मक रही तो यूक्रेन को जल्द ही युद्ध से निजात मिल जाएगी। अगर बात नहीं बनी तो यूक्रेन में भारी तबाही मच सकती है।
ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट की बैठक में 5 बड़े फैसले, मिडिल क्लास को मिलेगी 30 हजार करोड़ की सब्सिडी
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 min agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines