उज़्बेकिस्तान में 22 साल की मेडिकल स्टूडेंट की अचानक हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया. उनकी मौत के एक हफ्ते बाद परिवार के कहने पर केरल पुलिस ने इसे मर्डर केस मानते हुए FIR दर्ज की है. परिवार का कहना है कि छात्रा के साथ टॉर्चर हो रहा था और मौत से पहले उसको बुरी तरह पीटा गया. परिवार के आरोपों के बाद लड़की का पोस्टमार्टम भी कराया गया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कायमकुलम के DySP बिनुकुमार टी ने बताया कि उज़्बेकिस्तान में मौत होने का बावजूद भी केरल में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है. उनका कहना है कि अगर उज़्बेकिस्तान में इस केस पर कार्रवाई होती है तो यहां केस बंद कर दिया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं होता है तो केरल में इस मामले की छानबीन होगी.
ये भी पढ़ें: 6 दिन में चार्जशीट, 40 दिन में फैसला… मोहब्बत में रोड़ा बने बच्चे को पटक-पटक कर मारने वाले को फांसी की सजा
क्या मिलेगा इंसाफ?
बिनुकुमार ने कहा कि सुनने में आया है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मर्डर केस की जांच के लिए केरल पुलिस इंडियन एंबेसी और MEA की मदद से उज़्बेकिस्तान ऑफिसर्स के साथ कनेक्ट करेगी. लड़की के परिवार ने मांग की है कि इस केस की जांच उज़्बेकिस्तान में होनी चाहिए. वो चाहते हैं कि आरोपी को भारत लाया जाए. जानकारी के मुताबिक, आरोपी मलप्पुरम का रहने वाला है और वो भी उज़्बेकिस्तान में लड़की के साथ मेडिकल की ही पढ़ाई करता था. उसपर आरोप है कि उसने किसी कहासुनी के दौरान पीड़िता के सिर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई. लेकिन परिवार का कुछ और ही कहना है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लड़की के शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जिनसे ये साबित होता है कि उसके साथ लंबे वक्त से हिंसा हो रही थी.
‘लड़की के साथ हुई मारपीट’
जो रिश्तेदार उज़्बेकिस्तान से लड़की का शव लेकर आए थे, उनका कहना है कि मौत से पहले भी लड़की को बेरहमी से पीटा गया था. उन्होंने कहा कि लड़की की मौत लैपटॉप से सिर पर हमला करने से नहीं हुई. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पता चला है कि कई बाकी स्टूडेंट्स ने ये साफ किया है कि आरोपी लड़की पर धर्म बदलने के लिए प्रेशर बनाता था. लड़की के रिश्तेदार ने कहा कि उसके साथ मौत से पहले जो बर्बरता हुई है उसके लिए यहां पर भी पोस्टमार्टम करवाया जाए. उन्होंने कहा कि इसलिए उन्हें केरल में भी रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी है ताकि उसे उज़्बेकिस्तान में ना सही तो भारत में इंसाफ़ मिल सके. रिश्तेदार ने कहा कि आरोपी का फैमिली बैकग्राउंड बेहद स्ट्रॉन्ग है. उसके माता-पिता सरकारी वर्कर्स हैं और भाई डॉक्टर. ऐसे में उन्हें डर है कि वो कहीं जांच को गुमराह करने की कोशिश ना करें.
ये भी पढ़ें: पहली कोशिश में बची मां… फिर बेटी ने बदला प्लान, 5 बीघा जमीन के लिए अपनी ही संतान ने रची हत्या की कहानी
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines