पहली बार ईरान में उतरा महिला स्पेशल विमान, पैगम्बर मोहम्मद की बेटी से जुड़ी है वजह

Women only Flight Lands In Iranian Holy City Mashhad: ईरान सरकार ने बताया कि इस उड़ान की महिला पायलट शाहरजाद शम्स थीं। इस उड़ान को ईरान बानो यानी ईरान लेडी नाम दिया गया।

प्रतिकात्मक फोटो

प्रतिकात्मक फोटो

Women only Flight Lands In Iranian Holy City Mashhad: महिला पायलट और क्रू मेंबर, 110 महिला यात्रियों के साथ पहली बार रविवार को ईरान के मशहद में एक स्पेशल विमान उतारा गया। दरअसल, ये लेडी स्पेशल विमान पैगम्बर मोहम्मद की बेटी फातिमा अल-जहरा के जन्मदिन के अवसर पर की गई।

विज्ञापन

ईरान मीडिया के अनुसार ईरान के मशहद में पहली बार महिला स्पेशल विमान उतरा गया है, जिसमें सभी महिलाएं थीं। ईरान सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार एक ईरानी एयरलाइन ने रविवार को महिलाओं के लिए एक दुर्लभ उड़ान का संचालन किया है, जो पहली बार पूर्वोत्तर के पवित्र शहर मशहद में उतरी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मशहद में है इमाम रजा की पवित्र दरगाह

ईरान सरकार ने आगे कहा कि इस उड़ान की महिला पायलट शाहरजाद शम्स थीं। इस उड़ान को ईरान बानो यानी ईरान लेडी नाम दिया गया। उड़ान के स्वागत के लिए मशहद के हाशमीनेजाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। बता दें मशहद ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, यहां इमाम रजा की पवित्र दरगाह है, जो शिया मुस्लिमों के सबसे पवित्र स्थल में से एक है।

ये थीं ईरान की पहली महिला पायलट 

बता दें हाल ही में ईरान में कई महिलाएं पायलट बनी हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्टूबर 2019 में पायलट नेशात जहांदारी और सह-पायलट फोरूज फिरोजी इस्लामी देश के इतिहास में यात्री विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट थीं। मशहद ईरान का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। जानकारी के अनुसार मशहद तेहरान से करीब 900 किलोमीटर दूर है। मशहद पहले एक छोटा सा गांव था, जिसे 9वीं शताब्दी तक सनाबाद के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ