हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WAVES OTT : नए ही नहीं यहां आपको देखने को मिलेंगे पुराने पसंदीदा शो, वो भी एकदम फ्री

दूरदर्शन के क्लासिक सीरियल जैसे फ्लॉप शो, ब्योमकेश बख्शी, फौजी, डैडी, सांझा चूल्हा और चाणक्य को अब फ्री में देख सकते हैं। ये सभी सीरियल अब WAVES OTT प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में देखे जा सकते हैं। कोरोना काल में दर्शकों की रूचि देखते हुए प्रसार भारती ने DD Nostalgia नाम की एक प्लेलिस्ट लॉन्च की है।

विज्ञापन

आपने दूरदर्शन का सीरियल फ्लॉप शो या ब्योमकेश बख्शी तो देखा ही हो होगा। जसपाल भट्टी का सीरियल फ्लॉप शो जब दूरदर्शन पर आया तो इसने कुछ वक्त में ही लोगों को गुदगुदाते हुए उनके दिलों में जगह बना ली थी। कुछ वक्त में ही दूरदर्शन पर सर्वाधिक देखे जाने वाला सीरियल बन गया। ठीक इसी तरह जब ब्योमकेश बख्शी साल 1993 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ तो अभिनेता केके रैना ने अपनी अदाकारी की ऐसी छाप छोड़ी कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

कोरोना काल में लोगों ने देखे पुराने सीरियल

दूरदर्शन को कोरोना काल में बूस्ट मिला क्योंकि कोरोना काल में दूरदर्शन के पुराने सीरियल एक बार फिर से प्रसारित किए गए। रामायण समेत तमाम पुराने टीवी सीरियल का फिर से टेलीकास्ट किया गया और इसने व्यूरअरशिप का रिकॉर्ड बना दिया। इससे साफ पता चलता कि लोग अभी भी पुराने शो को पसंद करते हैं और देखना पसंद करते हैं। दर्शकों की इसी पसंद और डीडी के नॉस्टैलजिक कंटेंट को दर्शकों तक आसानी से पहुंचाने के लिए प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स ने (WAVES OTT) ने अपने प्लेटफॉर्म पर डीडी नॉस्टैल्जिया नाम से स्पेशल प्लेलिस्ट लॉन्च की है।

अब कभी भी देख सकते हैं अपने पुराने पसंदीदा सीरियल

वेव्स ओटीटी की इस खास प्लेलिस्ट में अनुपम खेर और पूजा भट्ट की ‘डैडी’, सुरेखा सिकरी और इरफान खान की ‘सांझा चूल्हा’, मुकेश खन्ना की ‘चुन्नी’, पल्लवी जोशी और आर. माधवन की ‘आरोहण’, शाहरुख खान का डेब्यू सीरियल ‘फौजी’ और ‘चाणक्य’ जैसे पसंदीदा और हिट्स सीरियल उपलब्ध है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन सदाबहार सीरियल्स को देखने के लिए वेव्स ओटीटी पर किसी तरह का पैसा या सब्सक्रिप्शन फीस नहीं लगेगी।


यह भी पढ़ें : Yasser Desai फंसे कानूनी पचड़े में, सिंगर के खिलाफ केस दर्ज, क्या है मामला?

जब ज्यादातर ओटीटी प्लेटफॉर्म चमक-दमक वाले शो और करोड़ों के बजट में बने सीरीज दिखाकर दर्शकों का ध्यान खींचने की होड़ में लगे हैं, ऐसे वक्त में प्रसार भारती का WAVES OTT एक अलग राह पर चल रहा है। ये प्लेटफॉर्म पुराने दौर की यादें, भारतीय संस्कृति और देश की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को सहेजने की कोशिश कर रहा है। WAVES OTT पर दूरदर्शन के मशहूर सीरियल, आकाशवाणी की दुर्लभ रिकॉर्डिंग्स, फिल्म्स डिवीजन की डॉक्यूमेंट्रीज और एनएफडीसी की बेहतरीन फिल्में देखी जा सकती हैं। इसके साथ ही आज के दौर का कंटेंट भी यहां मौजूद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें