हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

असम में बाढ़ का कहर जारी, 78 लोगों की मौत, 7 जिले अब भी जलमग्न; तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, बिश्वनाथ और कामरूप जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं. इन जिलों के 21 राजस्व सर्किलों के अंतर्गत आने वाले 551 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन

असम में बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है. लगातार बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर के कारण राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन अब भी बुरी तरह प्रभावित है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78 हो गई है. फिलहाल राज्य के सात जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जहां लाखों लोग राहत और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने को लेकर सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं.

3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित


राज्य आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, बिश्वनाथ और कामरूप जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं. इन जिलों के 21 राजस्व सर्किलों के अंतर्गत आने वाले 551 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. कुल मिलाकर 3,00,031 लोगों पर इस आपदा का असर पड़ा है. इसके अलावा लगभग 21,523.08 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न होने से किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: जॉर्डन अटैक के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान पर अमेरिका ने फिर बरसाए बम; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

विज्ञापन

शहरी जिलों में भी घुसा पानी


असम का शहरी जिला कामरूप भी बाढ़ की चपेट में आ गया है. यहां के कई इलाके और वार्ड जलभराव की चपेट में हैं. पदुमबारी, बोरागांव, एक्सेलकेयर अस्पताल क्षेत्र, लचित नगर, जू रोड, रुक्मिणीगांव, अनिल नगर, नवीन नगर, सतगांव, बेहरबाड़ी, हाटीगांव, वायरलेस, जोराबाट और जुबीन क्षेत्र के पास स्थित कामरकुची जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. हालांकि प्रशासन के अनुसार, शहरी बाढ़ से अब तक किसी आबादी के सीधे प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें:  Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सावन के पहले दिन अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

विज्ञापन

इस बीच, राज्य सरकार और सहयोगी संगठनों ने राहत कार्यों में तेजी लाई है. असम के मंत्रियों ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए राहत सामग्री से लदे 30 ट्रकों को रवाना किया. इन वाहनों में खाद्य सामग्री, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भेजा गया है, जिन्हें प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola