बेंगलुरू में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त, बुलडोजर के सहारे सड़क पार कर रहे लोग, देखें- Video

flood

बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में भारी बारिश के बाद भीषण जलभराव से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बेंगलुरु को भारत की आईटी राजधानी या सिलिकॉन वैली के रूप में जाना जाता है। शहर के कई आईटी पेशेवरों ने अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लिया। वहीं, एक अन्य वीडियो प्रकाश में आया, जिसमें लोग बुलडोजर के सहारे सड़क पार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगलुरु में कुछ लोगों को बुलडोजर की सवारी कर बाढ़ वाली सड़क पार करते देखा गया। वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 18-सेकंड की क्लिप ऐसा लगता है कि जैसे कोई तेज बहाव वाली नदी हो। वहां सड़क कम दिखती है और पानी ज्यादा।

https://twitter.com/AhmedKhabeer_/status/1567068070610599936

विज्ञापन

6 सितंबर को बेंगलुरू ने असामान्य रूप से पड़ी मौसम की मार के बाद यातायात बाधाओं, बिजली की कटौती जैसी समस्याओं का अनुभव किया। भारत के टेक हब में 1 जून से बारिश का मौसम शुरू होने के बाद से औसत से 162% अधिक बारिश हुई है। कई व्यवसायों ने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ