Indian Air Force show in Chennai: चेन्नई के मरीना एयरफील्ड पर हुए एयर शो के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। द हिंदू के मुताबिक दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन एयरफोर्स के इस शो को देखने के लिए 15 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे। हजारों लोग सुबह 8 बजे से ही पहुंच गए थे। शो देखने वाले लोगों के ट्रेनें, मेट्रो और बसें भरी हुई थीं। लोग बस मरीना एयरफील्ड पहुंचना चाहते थे। दोपहर के बाद इतनी भीड़ जमा हो गई थी कि लोगों को मरीन बीच पहुंचने के लिए पैदल जाना पड़ रहा था।
ये भी पढ़ेंः Video: चेन्नई एयरफोर्स शो में क्यों जुटी 16 लाख लोगों की भीड़? सामने आई ये बड़ी वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक यातायात अधिकारियों की लचर व्यवस्था के चलते लाखों लोगों को मरीना बीच से निकलने में परेशानी हुई और लोग जगह-जगह जाम में फंस गए। पानी और छांव की व्यवस्था न होने की वजह से भी लोगों को काफी दिक्कत हुई। स्थिति ऐसी थी कि एयर शो के दौरान ही मरीना बीच पर एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ेंः चेन्नई में एयरफोर्स का एयर शो देखने आए 3 लोगों की मौत, 230 घायल
अन्नाद्रमुक ने स्टालिन सरकार को घेरा
भारतीय वायुसेना के कार्यक्रम के लिए हुई अव्यवस्था को लेकर राज्य की विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक के नेता के. पलानीस्वामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए तमिलनाडु सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने खुद बताया था कि एयर शो को देखने के लिए लाखों लोग आएंगे। इसलिए परिवहन और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, लेकिन कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रैफिक को ठीक से मैनेज नहीं किया गया। पुलिस भी पर्याप्त संख्या में मौजूद नहीं थी।
उन्होंने कहा कि लोग ट्रैफिक में फंसे हुए थे। पानी का पानी नहीं था। लू लगने के चलते कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पलानीस्वामी ने कहा कि वायुसेना के विभिन्न कार्यक्रम अलग-अलग शहरों में अच्छे से चल रहे हैं, लेकिन तमिलनाडु में स्टालिन सरकार लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में असफल रही। बता दें कि कार्यक्रम को देखने के लिए राज्य के बड़े नेता और मंत्री भी पहुंचे हुए थे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
55 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines