हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat Elections 2022: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जडेजा की पत्नी को मिला टिकट, सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोड़िया से लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
टिकटों की घोषणा करते बीजेपी नेता

Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार सुबह अपने पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सीएम भूपेंद्र पटेल पर बीजेपी ने फिर भरोसा जताया है। उन्हें घाटलोड़िया से टिकट दिया गया है। वहीं, मांडवी से अनिरुद्व भाई को टिकट मिला है। इसी तरह गांधी धाम से मालती महेशवरी, मोरबी से कांतिलाल भाई, जाम नगर ग्रामीण से राघव जी को टिकट दिया गया है।

अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: नांदेड़ में राहुल गांधी ने उठाया सवाल, कहा- यहां के सभी प्रोजेक्ट गुजरात क्यों जा रहे ?

 

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर सीट से टिकट दिया गया है। वो तीन साल पहले बीजेपी में शामिल हुई थी। बीजेपी ने कुल 160 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। गुजरात विधानसभा में कुल करीब 182 विधानसभा सीटें हैं। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। राज्य में पहले चरण में 89 जबकि बाकी के 93 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा।

विज्ञापन

इन लोगों ने चुनाव लड़ने से इन्कार किया

इससे पहले बुधवार को गुजरात के दो पूर्व सीएम समेत तीन नेताओं ने इस बारे चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में लिस्ट फाइनल कर दी गई है। अब केवल इसकी औपचारिक घोषणा करना बाकी है। लेकिन फिर भी आखिरी क्षण तक पार्टी कार्यकर्ता राज्य कार्यालय व दिल्ली में अपने आंकाओं के घरों के आसपास परिक्रमा करते देखे जा सकते हैं।

4.91 करोड़ मतदाता हैं

बता दें कि गुजरात में कुल करीब 4.91 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में पहले चरण में मतदान होगा उनमें कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। यानी, पहले चरण में सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिण गुजरात में चुनाव पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Gujarat Elections 2022: कुछ देर में जारी होगी BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन लोगों ने चुनाव लड़ने से किया इन्कार

दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव

दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव संपन्न होगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola