नई दिल्ली: हरियाणा के मेवात और सोहना में दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ। हिंसा हुई, पथराव हुए। देखते ही देखते हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद तक पहुंच गई। गुरुग्राम के सेक्टर-57 में भीड़ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक मस्जिद में आग लगा दी गई। जारी हिंसा में कई पुलिस बल के जवान भी घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें –हरियाणा में दंगा: ब्रजमंडल यात्रा पर हमला कर फूंकी 40 गाड़ियां, कई पुलिसकर्मियों को लगी गोली, होमगार्ड की मौत
गुरुग्राम तक पहुंची हिंसा की आग
गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित अंजुमन मस्जिद को आग के हवाले कर दिया गया। भीड़ ने मस्जिद में आग लगाई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची इसके बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि घटना रात 1 बजे की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच चल रही है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है।
नूंह में दो दिन के लिए कर्फ्यू
हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। नूंह में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं। उधर, नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 4 इलाकों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इसके अलावा एहतियातन रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद समेत 5 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इंटरनेट बंद कर दिया है। नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Clashes In Nuh: हरियाणा में भगवा यात्रा पर पथराव, भीड़ ने 5 गाड़ियों को फूंका, पुलिस पर पथराव
ऐसे शुरू हुई हिंसा
नूंह जिले के नंद गांव के पास विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकाली। तिरंगा पार्क के पास पहले से खड़ी भीड़ ने पथराव कर दिया। लोग भिवानी में जुनैद और नासिर की हत्या के आरोपी बजरंग दल के प्रांत गोरक्षक मोनू मानेसर के मेवात आने के ऐलान से गुस्से में थे। झड़प के दौरान वाहनों को आग लगा दी गई और पथराव किया गया।
इस साल फरवरी में नासिर और जुनैद की मौत पर दर्ज एफआईआर में मोनू मानेसर का नाम था। उनके जले हुए अवशेष हरियाणा के भिवानी जिले में एक बोलेरो में पाए गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
50 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines