चंडीगढ़: उत्तर भारत के तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को जोड़ते चंडीगढ़ महानगर में स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में सोमवार आधी रात के बाद अचानक भनायक आग लग गई। इसके बाद धुएं में दम घुटने के यहां उपचाराधीन मरीजों की जान सांसत में आ गई, वहीं अस्पताल प्रशासन के भी हाथ-पैर फूल गए। हालांकि किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन मंगलवार सुबह यहां माहौल टेंशन वाला रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह तक जारी रहा। यहां धुएं के गुब्बार में घिरे लोगों क्रेन की मदद से निकाला गया।
-
रात करीब 12 बजे ग्राउंड फ्लोर पर स्थित डेटा सेंटर के किसी सीपीयू में हुआ शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा आग लगने की वजह
घटना रात करीब 12 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर के नेहरू अस्पताल में देर रात अचानक आग लग गई तो वहां इलाज करा रहे मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब साढ़े 12 बजे फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुई। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, मगर काबू पाने की कोशिशों के बीच देखते ही देखते यह पांचों मंजिल तक फैल गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के हैंडलर पर आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है।
<
>
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 7 लोगों की मौत
इस बारे में पीजीआईएमईआर के डायरेक्टर डॉक्टर विवेक लाल ने बताया कि किडनी सेंटर के साथ स्थित कंप्यूटर डेटा सेंटर में मौजूद किसी कंप्यूटर के सीपीयू में शॉर्ट-सर्किट से आग भड़की तो तुरंत मरीजों को बाहर निकालने की कोशिशों के साथ दमकल विभाग को सूचित किया गया।
हालांकि इसी बीच इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और गायनी वार्ड में हर तरफ धुएं का गुब्बार छा गया। गनीमत रही कि किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि जहां से आग भड़की, वहीं पास ही तीन महीने से तीन साल के बच्चे भी उपचाराधीन थे। सिक्योरिटी रीजन के चलते इमरजेंसी वार्ड से जोड़ते सभी रास्तों को तुरंत बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: मोरबी ब्रिज हादसे पर मोरारी बापू का विवादित बयान, कहा – जो होना था वह हो चुका, अब आरोपी दिवाली मनाएं
इस दौरान यहां भारी परेशानी का आलम रहा। कंप्यूटर नेटवर्क सिस्टम ठप हो जाने के कारण लोगों को काफी देर तक खून भी उपलब्ध नहीं हो सका। ऐसे में मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदार भी खासे परेशान रहे। फिलहाल, इस घटनाक्रम की वजह की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि इससे पहले अगस्त महीने में यहां रिसर्च ब्लॉक में आग लग गई थी। हालांकि उस दौरान भी किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।
देश-दुनिया की अन्य खबरों के लिए लॉग ऑन करें News 24
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
7 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines