Fir registered against three people in Telangana : राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) को लेकर देश में हर्षोल्लास का माहौल है। इसी बीच, तेलंगाना से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां रेस्तरां में ‘राम के नाम’ मूवी की स्क्रीनिंग को लेकर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। तीनों पर साम्प्रदायिक मुद्दे पैदा करने का आरोप लगाया गया है।
रचकोंडा जिले में दर्ज की गई FIR
बता दें कि FIR रचकोंडा जिले के नेरेडमेट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। तीनों लोगों पर आईपीसी की धारा 290, 295 ए और 34 लगाई गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि तीनों ने जानबूझकर राम मंदिर कार्यक्रम से पहले सांप्रदायिक मुद्दे पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।
महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ छात्रों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की याचिका
इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ कानून के चार छात्रों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। छात्रों ने अपनी याचिका में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा को चुनौती दी है। छात्रों का कहना है कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम को मनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करना धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन है। कोई राज्य किसी भी धर्म के साथ जुड़ नहीं सकता और न ही उसे बढ़ावा दे सकता है।
यह भी पढ़ें: नित्यानंद को मिला राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण? इंटरपोल जारी कर चुका है ब्लू कॉर्नर नोटिस
22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। जिस मूर्ति को गर्भगृह के अंदर विराजमान किया जाएगा, उसे अरुण योगीराज ने तैयार किया है। रामलला की मूर्ति 51 इंच लंबी है। इसका वजन 1.5 टन है। मूर्ति में भगवान राम को पांच साल के बच्चे के रूप में दर्शाया गया है। वे कमल पर खड़े हैं। लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में मुख्य अनुष्ठान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir को लेकर न्यूजीलैंड के मंत्री ने लगाए जयश्री राम के नारे, बोले-मोदी की वजह से हुआ संभव
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 hr agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
2 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
4 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
5 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
6 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
6 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
7 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
8 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines