'साधु' बने पप्पू यादव के खिलाफ FIR, भगवा पहनकर नुक्कड़ नाटक करके फंसे सांसद, स्पीकर ओम बिरला ने भी जताई नाराजगी

सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु के वेष में नुक्कड़ नाटक किया और राम मंदिर दान चोरी का मुद्दा उठाया. लेकिन पप्पू यादव फंस गए हैं, क्योंकि उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है. वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी नाराजगी जताई है.

papu yadav

संसद परिसर में पप्पू यादव राम मंदिर दान चोरी विवाद पर नुक्कड़ नाटक करते हुए.

मानसून सत्र 2026 के दौरान संसद में राम मंदिर दान चोरी को लेकर नुक्कड़ नाटक करके पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. क्योंकि सांसद के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है. दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में शिकायत देकर पप्पू यादव पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक प्रतीकों का अपमान करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत जहांगीरपुरी निवासी सूर्य प्रकाश शर्मा उर्फ सूर्या मैथिल ने दी है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए नाटक के वीडियो

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पप्पू यादव ने नुक्कड़ नाटक करके भगवा वस्त्रों, राम मंदिर की प्रतीकात्मक दान पेटिका और भगवान राम से जुड़े प्रतीकों का इस्तेमाल करके धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से नुक्कड़ नाट के मंचन की जानकारी मिली. नाटक में सांसद पप्पू यादव ने भगवा कपड़े पहनकर चोर का किरदार निभाया. इस दौरान कई कांग्रेस सांसदों ने उस नाटक का काफी लुत्फ भी उठाया.

विज्ञापन

राहुल-डिंपल और अवधेश कुमार पर भी आरोप

सांसद राहुल गांधी, सांसद डिंपल यादव, सांसद अवधेश कुमार और अन्य लोगों पर भी मंचन में शामिल होने का आरोप है. शिकायतकर्ता का कहना है कि मंचन के दौरान जूते-चप्पल पहनकर दान पेटिका में पैसे डालने और उसे छीनने जैसी हरकतें की गईं. यह संत समाज, सनातन समाज और धार्मिक प्रतीकों का अपमान है. इसलिए जहांगीरपुरी थाना में शिकायत देकर मामले की जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

बता दें कि लखनऊ में सांसद पप्पू यादव के नुक्कड़ नाटक करने के विरोध में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई. सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगवा रूप को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें ‘पप्पू यादव मुर्दाबाद’ के नारे लगे. प्रतीकात्मक अर्थी को कंधा देकर ‘राम नाम सत्य है’ के नारे भी लगाए गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ